पंजाब यूनिवर्सिटी में बड़ा हादसा, माइक्रोबायोलॉजी की पीएचडी छात्रा की करंट लगने से मौत
Panjab University Student Death News : पंजाब यूनिवर्सिटी परिसर में एक दुखद हादसे में माइक्रोबायोलॉजी विभाग में पीएचडी कर रही छात्रा की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक छात्रा की पहचान ज्योति के रूप में हुई है, जो हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले की रहने वाली थीं। घटना पंजाब यूनिवर्सिटी परिसर के भीतर हुई, जहां करंट की चपेट में आने से ज्योति की मौके पर ही मौत हो गई।
शोक और आक्रोश का माहौल
इस हादसे के बाद विश्वविद्यालय परिसर में शोक और आक्रोश का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही छात्रों ने कुलपति (वीसी) कार्यालय के बाहर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्रों ने प्रशासनिक लापरवाही को इस हादसे का जिम्मेदार बताया।
छात्रों का बयान

मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए वीसी रेनू ने कहा कि जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्रों ने बताया कि ज्योति बेहद होनहार और मेधावी छात्रा थीं, और प्रशासनिक लापरवाहियों के चलते आज उन्होंने अपनी जान गंवा दी।
इस पूरे मामले पर छात्रा आयुषी वर्मा ने कहा कि सिर्फ वीसी के इस्तीफे की मांग करने से कुछ हासिल नहीं होगा, बल्कि मृतक छात्रा के परिवार को आर्थिक सहायता (मॉनेटरी कंपनसेशन) दी जानी चाहिए।
यह भी पढ़ें - अगली वर्धमान-आईची स्टील यूनिट 2,000 लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करेगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

Join Channel