Manish Tewari के संकेत से गरमाई राजनीति, कांग्रेस में बगावत की चर्चा तेज; पंजाब चुनाव से पहले होगा खेला?
देशभर की राजनीतिक पार्टियों में पिछले कई महीनों से बगावत की बयार चल रही है। इसी बीच कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी से जुड़े कई संकेत भी सामने आए हैं। खबर है कि मनीष तिवारी कांग्रेस से बगावत कर सकते हैं। हालांकि, अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। सिर्फ और सिर्फ यह संकेत उनके सोशल मीडिया एक्स पोस्ट से समझा जा रहा है। पंजाब चुनाव से पहले आशंका है कि मनीष तिवारी पार्टी से अलग हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उनके पोस्ट में ऐसा क्या लिखा है जिसपर राजनीतिक महकमे में चर्चाएं तेज हो गई है।
मनीष तिवारी ने एक्स पोस्ट में क्या लिखा?

है बड़ा कोई अवगुण उसमे जिसे कोई हुनर आवे I
Wish I had an antidote ( ਗਿੱਦੜ ਸਿੰਙੀ) for the insecurities of individuals and institutions!
Having said that @INCIndia has given me enough over the past 45 years and I have also devoted my entire adult life in the service of the…
— Manish Tewari (@ManishTewari) July 2, 2026
मनीष तिवारी की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने पंजाब की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। उन्होंने एक्स पर एक भावनात्मक संदेश साझा किया, जिसके बाद उनके भविष्य को लेकर तरह-तरह चर्चाएं भी शुरू हो गई है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'है बड़ा कोई अवगुण उसमे जिसे कोई हुनर आवे काश मेरे पास लोगों और संस्थाओं की इनसिक्योरिटीज के लिए कोई एंटीडोट ( ਗਿੱਦੜ ਸਿੰਙੀ) होता!
यह कहने के बाद कि कांग्रेस ने मुझे पिछले 45 सालों में काफी कुछ दिया है और मैंने भी अपनी पूरी एडल्ट जिंदगी दशकों से इंडियन नेशनल कांग्रेस की सेवा में लगा दी है। जो होगा, होगा, जो होगा, होगा…कांग्रेस द्वारा पंजाब के लिए नए वर्किंग प्रेसिडेंट और पोल पैनल अपॉइंट करने पर मनीष तिवारी ठंडे बस्ते में".
पंजाब चुनाव से जुड़ा है पूरा मसला?

हाल ही में कांग्रेस नेतृत्व ने पंजाब संगठन को मजबूत करने के लिए कई बड़े फैसले लिए हैं। पार्टी ने कई नेताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपीं। हालांकि, इस पूरी सूची में मनीषी तिवारी का नाम शामिल नहीं था। यही कारण है कि उनके सोशल मीडिया पोस्ट को इन कारणों से भी देखा जा रहा है। हालांकि, मनीष तिवारी ने अब तक पार्टी छोड़ने या किसी तरह के विरोध की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। बता दें कि मनीष तिवारी पंजाब के भरोसेमंद कांग्रेस नेताओं में से एक है और इस तरह से उन्हें पार्टी से बेघर करना कुछ बड़ा संकेत भी हो सकता है।
पंजाब कांग्रेस में इन नेताओं पर भरोसा

| नेता का नाम | नई जिम्मेदारी |
|---|---|
| चरणजीत सिंह चन्नी | प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष |
| विजय इंदर सिंगला | इलेक्शन मैनेजमेंट एवं कोऑर्डिनेशन कमेटी के चेयरपर्सन |
| सुखजिंदर सिंह रंधावा | कोर कमेटी के प्रमुख |
| अमर सिंह | पत्र कमेटी की जिम्मेदारी |
| अमरिंदर सिंह राजा वारिंग | प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष (पद पर बरकरार) |
| प्रताप सिंह बाजवा | विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता (पद पर बरकरार) |
| सुख अम्मी सिंह दानी | कार्यकारी अध्यक्ष, पंजाब कांग्रेस |
| राज कुमार वेरका | कार्यकारी अध्यक्ष, पंजाब कांग्रेस |
| संगत सिंह गिलजियान | कार्यकारी अध्यक्ष, पंजाब कांग्रेस |

Join Channel