W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Mawan Dhiyan Satkar Yojana Launch Today: आज पंजाब में शुरू होगी 'मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना', महिलाओं के खाते में आएंगे ₹3,000 रुपये

09:17 AM Jul 01, 2026 IST | Himanshu Negi
mawan dhiyan satkar yojana launch today  आज पंजाब में शुरू होगी  मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार योजना   महिलाओं के खाते में आएंगे ₹3 000 रुपये
Mawan Dhiyan Satkar Yojana Launch Today

Mawan Dhiyan Satkar Yojana Launch Today: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज धुरी में 'मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना' की शुरुआत करेंगे और इस योजना के तहत आज से पंजाब की महिलाओं के खातों में राशि ट्रांसफर की जाएगी। बता दें कि मुख्यमंत्री योजना का वेब लिंक लॉन्च कर औपचारिक शुभारंभ करेंगे। पंजाब CM ने कहा कि आज महिलाओं के लिए ऐतिहासिक दिन है और दोपहर 12 बजे पंजाब में सभी के फोन बजेंगे और राशि जमा करने के नोटिफिकेशन आएंगे।

Advertisement

50 लाख महिलाओं का पंजीकरण

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

अब तक 'मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना' के तहत करीब 50 लाख महिलाओं का पंजीकरण हो चुका है। सामान्य वर्ग की महिलाओं को ₹1000 और अनुसूचित जाति की महिलाओं को ₹1500 प्रति माह की सम्मान राशि मिलेगी। बाद में रजिस्ट्रेशन कराने वाली महिलाओं को भी मिलेगा इस स्कीम का पूरा लाभ मिलेगा।

Advertisement

महिला आर्थिक सशक्तिकरण की ओर ऐतिहासिक कदम बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पहले भी जानकारी देते हुए बताया था कि ‘मांवां-धीयां सत्कार योजना’ के लिए पहली जुलाई को महिलाओं के बैंक खातों में सीधे तीन महीने की सम्मान राशि की पहली किस्त जमा कर दी जाएगी। इस योजना के तहत अनुसूचित जाति की माओं-बहनों को ₹4,500 मिलेंगे और बाकी सभी श्रेणियों की महिलाओं को ₹3,000 दिए जाएंगे।

Advertisement

यह पहल महिलाओं के सम्मान, वित्तीय सुरक्षा

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह पहल महिलाओं के सम्मान, वित्तीय सुरक्षा और सामाजिक सशक्तिकरण सुनिश्चित करने के लिए ‘आप’ सरकार की प्रतिबद्धता दर्शाती है। उन्होंने आगे कहा कि जब तक पंजाब में ‘आप’ सरकार रहेगी, यह सहायता बिना किसी रुकावट के जारी रहेगी।

Advertisement
Author Image

Himanshu Negi

View all posts

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

Advertisement
Advertisement
×