W3Schools
Advertisement

Mohali Satti Murder Case: पहलवान सत्ती हत्याकांड में बड़ा खुलासा, 30 बोर की पिस्टल से चली थीं गोलियां, गैंगस्टर कनेक्शन की जांच शुरू

Mohali Satti Murder Case: मोहाली के पड़ौल गांव के पंच पहलवान सत्ती हत्याकांड में पुलिस जांच में नया खुलासा हुआ है। वारदात में 30 बोर की अवैध पिस्टल इस्तेमाल हुई थी, जो गैंगस्टर के जरिए आरोपी जस्सू तक पहुंची। पुलिस उसके मोबाइल से गैंगस्टर कनेक्शन की जानकारी जुटा रही है। दोनों आरोपी छह दिन के रिमांड पर हैं।
01:32 PM Sep 28, 2026 IST | Team Desk
Mohali Satti Murder Case: मोहाली के पड़ौल गांव के पंच पहलवान सत्ती हत्याकांड में पुलिस जांच में नया खुलासा हुआ है। वारदात में 30 बोर की अवैध पिस्टल इस्तेमाल हुई थी, जो गैंगस्टर के जरिए आरोपी जस्सू तक पहुंची। पुलिस उसके मोबाइल से गैंगस्टर कनेक्शन की जानकारी जुटा रही है। दोनों आरोपी छह दिन के रिमांड पर हैं।
mohali satti murder case  पहलवान सत्ती हत्याकांड में बड़ा खुलासा  30 बोर की पिस्टल से चली थीं गोलियां  गैंगस्टर कनेक्शन की जांच शुरू
Mohali Satti Murder Case (credit social media )

Mohali Satti Murder Case: पंजाब के मोहाली शहर के पड़ौल गांव के पंच पहलवान सत्ती की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्टल 30 बोर की थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह पिस्टल आरोपियों तक कैसे पहुंची। वहीं, पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें छह दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, घटना में इस्तेमाल की गई पिस्टल अवैध थी, जो एक गैंगस्टर के जरिए जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सू तक पहुंची थी।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जांच में यह भी पता चला है कि जस्सू किस गैंगस्टर के संपर्क में था। इसका खुलासा उसके टूटे हुए मोबाइल फोन की मरम्मत होने के बाद हो सकता है। सीआईए खरड़ की टीम जस्सू के मोबाइल फोन को ठीक करवाने में जुटी है। पुलिस को उम्मीद है कि मोबाइल से कई अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं। फिलहाल दोनों आरोपी जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सू और दविंदर सिंह उर्फ जूरा छह दिन के पुलिस रिमांड पर हैं।

Advertisement

सत्ती को लगी थीं 6 गोलियां

गरीबदास पुलिस ने बताया कि सत्ती के भाई मेजर सिंह की शिकायत पर गांव पड़ौल निवासी जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सू और दविंदर सिंह उर्फ जूरा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। शिकायत के मुताबिक, वीरवार देर रात सत्ती अपनी गाड़ी से घर लौट रहा था। जैसे ही वह घर के पास पहुंचा, आरोपियों ने उसकी गाड़ी को घेर लिया और उस पर 6 से 7 गोलियां चला दीं। इस हमले में सत्ती के शरीर पर 6 गोलियां लगीं। गंभीर हालत में उसे पहले सेक्टर-16 अस्पताल ले जाया गया। वहां से डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया। इलाज के दौरान शनिवार को सत्ती की मौत हो गई।

Advertisement

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ गिरफ्तारी का वीडियो

आरोपियों की गिरफ्तारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है। वीडियो में दोनों आरोपी एमएलए फ्लैट के पीछे एक सुनसान जगह पर छिपे हुए नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में आरोपियों की ओर से हवाई फायर किए जाने की बात सामने आ रही है, हालांकि सीआईए इंचार्ज ने इसकी पुष्टि नहीं की है। वीडियो में सीआईए की टीम दोनों आरोपियों से हथियार नीचे रखकर सरेंडर करने के लिए कहती दिखाई दे रही है। इसके बाद दोनों आरोपियों को हथियारों सहित काबू कर लिया गया।

इस दौरान गांव के कुछ लोगों ने सीआईए टीम से आरोपियों को मौके पर ही सजा देने की बात कही। इसे लेकर ग्रामीणों और पुलिस के बीच तकरार भी हुई। बाद में सीआईए टीम ने मामला शांत कराया और दोनों आरोपियों को अपने साथ ले गई।

यह भी पढ़ें: Punjab News: 7 सदस्यीय कमेटी श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा गठित पैनल के साथ बैठकें करेगी और संशोधनों पर सहमति बनाएगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×