देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Advertisement
Punjab: शहर के एक दंपति विदेश में रहने वाले परिवार से मिलने UK गया था। वहां से लौटते समय एयरलाइंस ने उन्हें फ्लाइट पर सफर करने की अनुमति नहीं दी। मोहाली के हरमिलाप नगर निवासी करनैल सिंह और उनकी पत्नी मंजीत कौर ने मामले की शिकायत जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग को दी।
Highlights
चंडीगढ़ के रहने वाला एक दंपति ने एयरलाइंस पर फ्लाइट में सफर करने से रोकने पर जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग में शिकायत की। इसके बाद आयोग ने सुनवाई के बाद दंपति के हक में फैसला सुनाया। आयोग ने विस्तारा एयरलाइंस पर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। विस्तारा एयरलाइंस ने कहा था कि शिकायतकर्ताओं ने तय नियमों के अनुसार स्व घोषणा पत्र और दस्तावेज जमा नहीं किए थे।
आयोग ने विस्तारा-टाटा एयरलाइंस को सेवा में कोताही बरतने का दोषी मानते हुए 20 हजार रुपये का हर्जाना लगाया है। वहीं, एयरलाइंस को टिकट राशि के 76 हजार रुपये शिकायतकर्ताओं को लौटाने का आदेश दिया है। आयोग को दी शिकायत में दंपती ने बताया कि नवंबर 2021 में दोनों पति-पत्नी ने दिल्ली से यूनाइटेड किंगडम आने-जाने के लिए फ्लाइट टिकट बुक करवाए थे।
टिकट बुकिंग के लिए 1,36,000 रुपये का भुगतान किया था। यात्रा के लिए आवश्यक सभी शर्तों को पूरा करने के बाद दंपती ने पांच नवंबर 2021 को यूके 17 फ्लाइट से दिल्ली से लंदन तक यात्रा की। वहां से उन्हें चार मार्च 2022 को दिल्ली लौटना था, जिसके लिए रिटर्न टिकट पहले ही लिए थे। बावजूद एयरलाइंस ने उन्हें बिना किसी कारण फ्लाइट में यात्रा करने की अनुमति नहीं दी।