Punjab: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 8 IPS और 12 PPS अधिकारियों के किए गए ट्रांसफर
Punjab IPS Officers Transferred: पंजाब सरकार ने पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। मंगलवार यानी 1 सितंबर को राज्य सरकार ने 8 IPS अधिकारियों के ट्रांसफर किए। इसके साथ ही 12 PPS अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में कई जिलों के SSP बदले गए हैं। सरकार के इस फैसले के बाद गुरप्रीत सिंह भुल्लर को IG बॉर्डर रेंज की जिम्मेदारी दी गई है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वहीं, IPS अधिकारी हरमनबीर सिंह को अमृतसर का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। इससे पहले वह DIG बॉर्डर रेंज, अमृतसर के पद पर तैनात थे। वहीं, इस प्रशासनिक बदलाव में कुल सात एसएसपी के स्तर पर भी बदलाव किया गया है। इनमें दो पीपीएस अधिकारियों को जिलों का एसएसपी बनाया गया है। हरकमलप्रीत सिंह खख को मलेरकोटला का एसएसपी बनाया गया है, जबकि मनप्रीत सिंह को पठानकोट की कमान सौंपी गई है।
SAS नगर के SSP भी बदले गए
साहिबजादा अजीत सिंह नगर यानी SAS नगर के SSP पद पर भी बदलाव किया गया है। IPS अधिकारी वरुण शर्मा को यहां का नया SSP नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह पटियाला के SSP की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
वहीं, पटियाला में अब हरमनदीप सिंह हंस को SSP बनाया गया है। उनका ट्रांसफर SAS नगर से पटियाला किया गया है। यानी अब पटियाला और SAS नगर, दोनों जिलों में पुलिस नेतृत्व बदल गया है।
मानसा और बठिंडा में भी नई नियुक्तियां
मानसा के SSP पद पर भी बदलाव किया गया है। IPS अधिकारी भागीरथ सिंह मीणा को मानसा से हटाकर AIG (Personnel-1), CPO की जिम्मेदारी दी गई है। उनके स्थान पर वैभव चौधरी को मानसा का नया SSP बनाया गया है।
इसी तरह सुहैल कासिम मीर को बठिंडा का नया SSP नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह AIG Personnel-1, CPO के पद पर कार्यरत थे। तबादलों के बाद अब उन्हें जिले की पुलिस व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालनी होगी।
2 PPS अधिकारियों को भी मिली SSP की जिम्मेदारी
पंजाब सरकार के इस फेरबदल में पीपीएस अधिकारियों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। हरकमलप्रीत सिंह खख को मलेरकोटला और मनप्रीत सिंह को पठानकोट का एसएसपी नियुक्त किया गया है। सरकार ने पुलिस प्रशासन को नए सिरे से व्यवस्थित करने के तहत ये बदलाव किए हैं।
अगस्त में भी हुआ था बड़ा पुलिस फेरबदल
- पंजाब सरकार ने इससे पहले 16 अगस्त को भी पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादले किए थे।
- उस समय 12 आईपीएस अधिकारियों के साथ 112 पीपीएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां की गई थीं।
- उस फेरबदल में आईपीएस अधिकारी वी. नीरजा को स्पेशल डीजीपी (NRI) पंजाब की जिम्मेदारी दी गई थी।
- इससे पहले वह स्पेशल डीजीपी (साइबर क्राइम) के पद पर तैनात थीं।
- वहीं, राजेश कुमार जायसवाल को ADGP (साइबर क्राइम) पंजाब नियुक्त किया गया था। उन्हें ADGP (जेल) का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया था।

Join Channel