India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Punjab : पंचायत चुनावों से पहले गोलीबारी की घटना में अकाली दल के दो नेताओं पर मामला दर्ज

09:59 PM Oct 06, 2024 IST
Advertisement

Punjab पुलिस ने रविवार को पंजाब के फाजिल्का जिले के जलालाबाद में ग्राम पंचायत चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने को लेकर खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) के कार्यालय के पास गोलीबारी की घटना के बाद शिरोमणि अकाली दल के नेता वरदेव सिंह मान उर्फ नोनी, उनके भाई नरदेव सिंह मान उर्फ बॉबी और 15-20 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Punjab : अकाली दल के दो नेताओं पर मामला दर्ज

Punjab पुलिस ने रविवार को पंजाब के फाजिल्का जिले के जलालाबाद में ग्राम पंचायत चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने को लेकर खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) के कार्यालय के पास गोलीबारी की घटना के बाद शिरोमणि अकाली दल के नेता वरदेव सिंह मान उर्फ नोनी, उनके भाई नरदेव सिंह मान उर्फ बॉबी और 15-20 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।यह घटना शनिवार को हुई। इस घटना में आम आदमी पार्टी (आप) के दो समर्थक भी घायल हो गए।वरदेव सिंह मान उर्फ नोनी, उनके भाई नरदेव सिंह मान उर्फ बॉबी पूर्व सांसद ज़ोरा सिंह मान के बेटे हैं।

Punjab : जलालाबाद से आप विधायक जगदीप कंबोज ने आरोप लगाया कि अकाली दल नेता नोनी मान ने कथित तौर पर बराड़ पर गोली चलाई। उनकी हालत स्थिर है।इस मामले में आप कार्यकर्ता गुरप्रीत सिंह ने कहा था कि नोनी ने उन्हें चुनाव लड़ने के लिए कथित तौर पर धमकी दी थी, इसके बाद नोनी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।पूरे प्रदेश में इन दिनों ग्राम पंचायत चुनावों के लेकर सरगर्मियां जोरों पर हैं। चुनाव 15 अक्टूबर को होंगे।

आप सांसद मालविंदर सिंह कंग ने राजनीतिक हिंसा की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की।उन्होंने मीडियाकर्मियों से कहा, यह देखना निराशाजनक है कि हमारी पार्टी के सदस्य हिंसा का शिकार हो गए हैं। कल ही जलालाबाद में मनदीप बराड़ नामक उम्मीदवार पर अकाली दल से जुड़े गुंडों ने उस समय हमला किया, जब वह अपना नामांकन पत्र दाखिल करने जा रहे थे। इस तरह की राजनीतिक गुंडागर्दी का लोकतांत्रिक समाज में कोई स्थान नहीं है और इसकी निंदा की जानी चाहिए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article