W3Schools
Advertisement

मुख्यमंत्री सेहत योजना कार्ड वितरण में पंजाब ने तेज की रफ्तार; जल्द जिलों तक पहुंचेंगे 33 लाख कार्ड

पंजाब सरकार मुख्यमंत्री सेहत योजना कार्डों के वितरण में तेज़ी ला रही है, जिसके तहत करीब 33 लाख कार्ड जल्द ही ज़िलों में उपलब्ध होने की उम्मीद है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह के अनुसार, 31 लाख कार्ड पहले ही उपलब्ध हो चुके हैं, और 2 लाख कार्ड जल्द आने वाले हैं।
12:41 PM Sep 11, 2026 IST | Bhawana Rawat
पंजाब सरकार मुख्यमंत्री सेहत योजना कार्डों के वितरण में तेज़ी ला रही है, जिसके तहत करीब 33 लाख कार्ड जल्द ही ज़िलों में उपलब्ध होने की उम्मीद है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह के अनुसार, 31 लाख कार्ड पहले ही उपलब्ध हो चुके हैं, और 2 लाख कार्ड जल्द आने वाले हैं।
मुख्यमंत्री सेहत योजना कार्ड वितरण में पंजाब ने तेज की रफ्तार  जल्द जिलों तक पहुंचेंगे 33 लाख कार्ड
Mukhyamantri Sehat Yojana Card

पंजाब में मुख्यमंत्री सेहत योजना कार्डों के वितरण में अब तेज़ी आने वाली है, करीब 33 लाख कार्ड जल्द ही ज़िलों में उपलब्ध होने की उम्मीद है। राज्य सरकार सभी पात्र लाभार्थियों को योजना के दायरे में लाने के लिए कार्य कर रही है।

Advertisement

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि करीब 31 लाख मुख्यमंत्री सेहत योजना कार्ड पहले ही ज़िलों में उपलब्ध हो चुके हैं, जबकि लगभग 2 लाख और कार्ड जल्द उपलब्ध होने की उम्मीद है।

Advertisement

लाभार्थियों की सुविधा के लिए लगेंगे विशेष वितरण शिविर

सरकार ने करीब 2,008 गांवों और वार्डों की पहचान की है, जहां 400 या उससे अधिक लाभार्थी कार्ड के लिए पात्र हैं। इन स्थानों पर विशेष वितरण शिविर लगाए जाएँगे, ताकि कार्ड वितरण की प्रक्रिया में तेज़ी लाई जा सके और लाभार्थियों को अपने क्षेत्र में ही कार्ड प्राप्त करने की सुविधा मिल सके।

Advertisement

लाभार्थियों को शिविरों के बारे में पहले से सूचित किया जाएगा। आशा कार्यकर्ताओं, आशा फैसिलिटेटरों, सेहत मित्रों और अन्य फील्ड स्टाफ को लाभार्थियों को शिविरों तक लाने तथा अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए तैनात किया जाएगा।

एक सप्ताह में पूरा होगा कार्ड वितरण, घर-घर पहुंचेंगे छूटे हुए कार्ड

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा मुख्यमंत्री सेहत योजना कार्ड वितरण कार्यक्रम के औपचारिक शुभारंभ के बाद शिविर आधारित वितरण शुरू होगा। सरकार ने कार्यक्रम शुरू होने के एक सप्ताह के भीतर इन शिविरों में कार्ड वितरण पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

जिन गांवों और वार्डों में 400 से कम लाभार्थी हैं, वहां पहले से चल रही घर-घर कार्ड वितरण व्यवस्था जारी रहेगी। शिविरों के बाद भी जो कार्ड वितरित नहीं हो पाएँगे, उन्हें भी आशा कार्यकर्ताओं और आशा फैसिलिटेटरों के माध्यम से लाभार्थियों के घरों तक पहुँचाया जाएगा।

आशा कार्यकर्ताओं को प्रति कार्ड ₹10 प्रोत्साहन

अंतिम स्तर तक कार्ड पहुंचाने को प्रोत्साहित करने के लिए आशा कार्यकर्ताओं को प्रत्येक सफलतापूर्वक वितरित कार्ड के लिए ₹10, जबकि आशा फैसिलिटेटरों को प्रति कार्ड ₹2 दिए जाएँगे। घर-घर कार्ड वितरण का रिकॉर्ड रखा जाएगा और संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा प्रोत्साहन राशि के दावों की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

शिविर आधारित वितरण अभियान पूरा होने के बाद शेष कार्डों को अगले दो सप्ताह के भीतर घर-घर वितरण व्यवस्था के माध्यम से वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है।

पात्र लाभार्थियों को योजना से जोड़ने पर जोर

Mukhyamantri Sehat Yojana Card
Mukhyamantri Sehat Yojana Card (Image- Social Media)

राज्य स्वास्थ्य एजेंसी द्वारा ज़िलों को कार्ड तथा सूचना, शिक्षा एवं संचार (IEC) सामग्री पहले ही उपलब्ध करवाई जा चुकी है, इसमें कार्ड जैकेट, लिफ़ाफ़े और ब्रोशर भी शामिल हैं।

अधिकारियों को पूरी प्रक्रिया की करीबी निगरानी करने तथा निर्धारित समयसीमा और मानक संचालन प्रक्रिया (स्टैण्डर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर) का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

राज्य सरकार का लक्ष्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरे पंजाब में मुख्यमंत्री सेहत योजना कार्डों का वितरण पूरा करना है, सरकार का विशेष ज़ोर यह सुनिश्चित करने पर है कि कोई भी पात्र लाभार्थी योजना के लाभ से वंचित न रहे।

Advertisement
Author Image

Bhawana Rawat

View all posts

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement
×