W3Schools "खींचो सेल्फी जीतो इनाम"
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

पंजाब सरकार ने बढ़ाया सरपंचों का मान, 15 अगस्त से मिलेगा 10 हजार वेतनमान 

08:46 PM Jun 24, 2026 IST | Rohit Singh
पंजाब सरकार ने बढ़ाया सरपंचों का मान  15 अगस्त से मिलेगा 10 हजार वेतनमान 

Punjab Sarpanch Salary: पंजाब सरकार सभी सरपंचों को अब हर महीने 15 हजार रुपए मानदेय देगी। बुधवार को बठिंडा में आयोजित सरपंच मिलनी कार्यक्रम के दौरान सीएम भगवंत सिंह मान ने यह घोषणा कर राज्य के करीब 13 हजार पिंडों के सरपंचों को बड़ा तोहफा दिया।

Advertisement

केजरीवाल ने बताया ऐतिहासिक फैसला

उधर, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए पंजाब के सभी सरपंचों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि ये एक ऐतिहासिक निर्णय है जो केवल आम आदमी पार्टी ही ले सकती है। देश में पहली बार सरपंचों को इतनी सैलरी मिलेगी। भगवंत मान साहिब को ये निर्णय लेने के लिए बधाई।

Advertisement

लोकतंत्र की पहली ईंट हैं सरपंच

Advertisement

बठिंडा में आयोजित सरपंच मिलनी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि 15 अगस्त को देश आजाद हुआ था और 15 अगस्त 2027 को देश को आजाद हुए 80 साल हो जाएंगे। 15 अगस्त को देश आजाद हुआ और देश में लोकतंत्र की नींव रखी गई। लोकतंत्र की नींव की पहली ईंट सरपंच होते हैं, लेकिन सरपंचों को ही सबसे ज्यादा बदनाम करके रख दिया गया है।

सरपंच मुझे अपना भाई-बेटा समझें

भगवंत सिंह मान ने कहा कि सरपंच मुझे अपना छोटा-बड़ा भाई, बेटा या भतीजा समझें। इस 15 अगस्त से हर एक सरपंच के खाते में 10 हजार रुपए मिला करेंगे। इसे 10 हजार रुपए मानदेय कह लें, वेतन कह लें या चाय-पानी कह लें, जो मर्जी कह लें, अब सरपंचों को हर महीने 10 हजार रुपए मिला करेंगे।

सरकार पर कितना आएगा खर्च?

भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में 13,000 से ज्यादा गांव हैं, अगर 14 हजार भी मान लें, तो यह महीने का लगभग 14 करोड़ रुपए बनता है। 14 करोड़ रुपए महीने का मतलब सालाना 150 करोड़ रुपए के आसपास खर्च होगा, जो सरकार के लिए कोई बड़ी बात नहीं है। इससे कम से कम सरपंचों का मान-सम्मान तो बना रहेगा और उन्हें पैसों के लिए इधर-उधर नहीं देखना पड़ेगा।

क्यों लिया गया यह फैसला?

भगवंत मान ने बताया कि कई गांवों और पंचायतों के पास बहुत जमीन है, जिससे ठेके वगैरह के पैसे आ जाते हैं और सरपंच का काम चल जाता है। लेकिन कई गांवों के पास तो पंचायती जमीनें ही नहीं है, वहां आमदनी जीरो है और फिर सरपंच बदनाम होते हैं। इसलिए इस 15 अगस्त से 10 हजार रुपए महीना मानदेय सरपंचों के खातों में आ जाएगा।

Advertisement
Author Image

Rohit Singh

View all posts

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
×