देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
भीषण गर्मी और लू का कहर जारी, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
10:39 AM May 23, 2024 IST | Aastha Paswan
Punjab: देश का हर राज्य इस दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप दिख रहा है। गर्मी की चपेट में न केवल मैदानी इलाके बल्कि पहाड़ी क्षेत्र भी आए है। उधर भी लोगो को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। जनता को लू और चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ रहा है।
Advertisement
Highlights
Advertisement
- गर्मी से बेहाल हुई जनता
- लू और धूप से बढ़ी परेशानी
- कई इलाकों में रेड अलर्ट डारी
गर्मी से बेहाल हुई जनता
पिछले एक सप्ताह से पंजाब में चल रही लू के कारण भीषण गर्मी पड़ रही है। अब रात में भी लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार छह जिलों में रात का तापमान सामान्य से लगभग छह डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। बता दें, रात का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में बठिंडा लगातार चौथे दिन सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Advertisement

लू को लेकर चेतावनी जारी
बता दें लुधियाना व पठानकोट में अधिकतम तापमान 44.4 व 44.3 डिग्री सेल्सियस रहा। उधर, मौसम विभाग चंडीगढ़ ने दिन के साथ-साथ अब रात में लू चलने को लेकर चेतावनी जारी की है। पंजाब में कई जगहों पर ऊषण रात्रि की संभावना है। इसका अर्थ यह है कि रात में सामान्य से बहुत ज्यादा गर्मी पड़ेगी। रात का तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचने की संभावना है।

हरियाणा भी गर्मी की चपेट में

कई जिलों में दिन का तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने की संभावना जताई गई है। उधर, कृषि माहिरों के अनुसार अगर रात का तापमान लगातार सामान्य से अधिक रहा, तो यह फसलों के लिए काफी नुकसानदाय साबित होगा। वहीं, राजस्थान में अधिकतम तापमान 50 डिग्री सेल्सियस पार कर गया। हरियाणा में हिसार सबसे गर्म रहा। यहां का तापमान 47.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Advertisement

Join Channel