W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

पंजाब में आंधी और बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, कई इलाकों में बत्ती गुल

09:44 AM Jun 06, 2024 IST | Aastha Paswan
पंजाब में आंधी और बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत  कई इलाकों में बत्ती गुल

Punjab: उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है। हालांकि तपती गर्मी से बारिश ने कुछ हद तक राहत दिलाई है। भीषण गर्मी रही लेकिन रात में हुई बारिश सुकून दे गई। बठिंडा और चंडीगढ़ में लू चली। पठानकोट में अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री रहा जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

Advertisement

Highlights

Advertisement

  • जनता को मिली भीषण गर्मी से राहत 
  • बठिंडा और चंडीगढ़ में लू चली
  • कुछ इलाकों हुई बत्ती गुल

आंधी और बारिश ने राहत दे दी

पंजाब में दिनभर की भीषण गर्मी से बेहाल लोगों को रात में हुई आंधी और बारिश ने राहत दे दी। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को पंजाब के कई जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। कई जगह हल्की बौछार हो सकती है। तेज आंधी और बारिशष चलने से कई जगहों पर बिजली सप्लाई भी बाधित रही।

Advertisement

कहीं आंधी तो कहीं बारिश

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को पंजाब के कई जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। कई जगह हल्की बौछार हो सकती है।

कई इलाकों में बिजली सप्लाई रही ठप

जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और दिल्ली समेत कई राज्यों में वर्षा के साथ ओलावृष्टि हुई। पंजाब के जालंधर, लुधियाना, फाजिल्का, बरनाला, रूपनगर सहित अन्य जिलों में शाम को तेज आंधी चली। इससे बिजली सप्लाई भी बंद हो गई।

फिरोजपुर में आंधी से बिजली की तारों पर पेड़ गिर गया। इससे कई बिजली के खंभे टूट गए और कई इलाकों में बिजली सप्लाई बंद हो गई। नवांशहर और जालंधर में रात को तेज वर्षा हुई। इससे लोगों ने राहत की सांस ली।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Author Image

Aastha Paswan

View all posts

Advertisement
Advertisement
×