India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Punjab Weather : गर्मी ने तोड़ा 66 साल का रिकॉर्ड, लुधियाना में 47 डिग्री पार पहुंचा पारा, रेड अलर्ट जारी

09:38 AM Jun 17, 2024 IST
Punjab Weather
Advertisement

Punjab Weather : पंजाब भीषण गर्मी के चपेट में हैं। प्रचंड लू चलने से लोगों का हाल बेहााल है। पंजाब सहित उत्तर भारत में भीषण गर्मी व लू का दौर जारी है। बता दें कि कई जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है। यहां दिन का तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जोकि सामान्य से नौ डिग्री ज्यादा था। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार वर्ष 1958 के बाद से पहली बार 47 डिग्री तापमान पार किया है। इस गर्मी ने 66 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

Highlight : 

गर्मी से 66 साल का टूटा रिकॉर्ड

प्रचंड गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। इस गर्मी ने 66 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। लुधियाना में 1958 के बाद से पहली बार 47 डिग्री से तापमान पार किया है। कई जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है। लू से बचने के लिए मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। पंजाब सहित उत्तर भारत में भीषण गर्मी व लू का दौर जारी है। रविवार को पंजाब के चार जिले लुधियाना, पटियाला, चंडीगढ़ व अमृतसर अति लू की चपेट में रहे। अति लू के कारण लुधियाना प्रदेश में सबसे गर्म रहा।

तापमान 47.2 डिग्री पार

यहां दिन का तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जोकि सामान्य से नौ डिग्री ज्यादा था। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार वर्ष 1958 के बाद पहली बार लुधियाना में लगातार दो दिनों से दिन का तापमान 47 से 47.2 डिग्री के बीच चल रहा है। इससे पहले वर्ष 1958 में 17 जून को दिन का तापमान 47.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

लू का रेड अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने सोमवार को भी अति लू का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, बंगाल व सिक्किम सहित कई राज्यों में भारी वर्षा हो सकती है। चंडीगढ़ में दिन का तापमान 45.7 डिग्री दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से 9.1 डिग्री ज्यादा रहा। रात का तापमान 32.9 डिग्री रहा। 1958 से 2023 तक कभी भी चंडीगढ़ में जून में दिन का तापमान इतना ऊपर नहीं गया। 1995 में आठ जून को 45.6 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, असम और मेघालय में 17 जून को भारी वर्षा होने की संभावना है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article