पंजाब पराली: 2021 की तुलना में पराली जलाने की घटनाओं में 30 फीसदी की गिरावट - पर्यावरण मंत्री
पंजाब के पर्यावरण मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने बुधवार को कहा कि राज्य में पिछले साल की तुलना में इस मौसम में (15 सितंबर से 30 नवंबर तक) पराली जलाने की घटनाओं में 30 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।
06:05 AM Dec 01, 2022 IST | Desk Team
पंजाब के पर्यावरण मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने बुधवार को कहा कि राज्य में पिछले साल की तुलना में इस मौसम में (15 सितंबर से 30 नवंबर तक) पराली जलाने की घटनाओं में 30 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।
उन्होंने बताया कि राज्य में इस मौसम में पराली जलाने की 49,907 घटनाएं हुईं, जबकि पिछले साल 71,304 घटनाएं हुई थीं।
हेयर ने कहा कि पराली जलाना अकेले पंजाब की समस्या नहीं है, यह पूरे देश की समस्या है। मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा धान की पराली नहीं जलाने पर किसानों को वित्तीय सहायता देने के राज्य सरकार के प्रस्ताव को खारिज करने के बावजूद पराली जलाने के मामले कम हुए हैं।
Advertisement
Advertisement