देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Advertisement
Punjab: उत्तरी भारत में शीत लहर जारी है। पहाड़ों में हुई बर्फबारी के चलते पंजाब में ठंड का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। मैदानी हिस्से में पाला पड़ने से पानी को जमा देने वाली स्थिति से अभी निजात नहीं मिल पाई है। इसी बीच मौसम विभाग ने सीवियर (घातक) कोल्ड डे की चेतावनी जारी की है। इसके मुताबिक पंजाब के लुधियाना में न्यूनतम तापमान 1 डिग्री दर्ज किया गया है।
Highlights
धुंध व शीत लहर के साथ पंजाब के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। जिसके चलते पंजाब की स्थिति काफी खराब हो रही है। वहीं आने वाले कुछ दिनों में ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही। पंजाब में धुंध व शीत लहर के चलते रैड अलर्ट जारी रहेगा। भारी ठंड से जन-जीवन बुरी तरह से अस्त-व्यस्त हो चुका है।
पंजाब में न्यूनतम तापमान से 6 डिग्री कम होकर 2-3 डिग्री सैल्सियस तक लुढ़क गया है। वहीं, अधिकतम तापमान भी 10 डिग्री से नीचे गिर चुका है। पिछले 2 दिनों से दौरान अमृतसर में अधिकतम तापमान 9 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केन्द्र के आंकड़ों के मुताबिक लुधियाना में न्यूनतम तापमान 1 डिग्री तक दर्ज किया गया है जोकि सामान्य तापमान से 5 डिग्री कम है।
इसी तरह से पटियाला में 3.2 डिग्री, पठानकोट में 3.8 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। इस क्रम में लुधियाना सबसे ठंडा जिला रहा है जबकि अधिकतम तापमान में कमी वाले जिलों में अमृतसर में 9.1 डिग्री कमी दर्ज हुई है। सीवियर कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है और इस तरह की घातक कड़ाके की ठंड से बचाव करना बेहद जरूरी हो जाता है। ऐसी ठंड में सबसे ज्यादी बच्चों के स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना बेहद बढ़ जाती है।
IMD की ताजा अपडेट - के मुताबिक हरियाणा और पंजाब में मौसम शुष्क चल रहा है। पंजाब में अधिकांश स्थानों पर घने से बहुत घने कोहरे की सूचना है। वहीं, हरियाणा व पंजाब में कई स्थानों पर कोल्ड डे से लेकर सीवियर कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है। इसी क्रम में शीत लहर से लेकर भारी शीत लहर की स्थिति बताई गई है।