W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

शिवसेना टकसाली हिंदू नेता सुधीर कुमार सूरी को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार करके भेजा जेल

शिवसेना टकसाली के प्रमुख हिंदू नेता सुधीर कुमार सूरी को पुलिस स्टेशन जंडियाला गुरू में दर्ज हुए मुकदमे के कारण गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया।

10:37 PM Apr 04, 2020 IST | Shera Rajput

शिवसेना टकसाली के प्रमुख हिंदू नेता सुधीर कुमार सूरी को पुलिस स्टेशन जंडियाला गुरू में दर्ज हुए मुकदमे के कारण गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया।

शिवसेना टकसाली हिंदू नेता सुधीर कुमार सूरी को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार करके भेजा जेल
लुधियाना- जंडियाला गुरू : शिवसेना टकसाली के प्रमुख हिंदू नेता सुधीर कुमार सूरी को पुलिस स्टेशन जंडियाला गुरू में दर्ज हुए मुकदमे के कारण गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया। 
इसी संबंध में जानकारी देते डीएसपी जंडियाला स. गुरिंद्र बीर सिंह सिद्धू ने बताया कि एसएसपी साहिब के दिशा निर्देशों पर अफवाहों और विवादित पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए शिवसेना टकसाली हिंदू नेता सुधीर कुमार सूरी को पुलिस स्टेशन जंडियाला गुरू की पुलिस द्वारा गिरफतार करके जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया गया है। 
उन्होंने बताया कि पुलिस स्टेशन जंडियाला गुरू के बाहर लगे एक कॉम्पलेट बॉक्स में किसी अज्ञात शख्स ने शिकायत डाली थी कि सुधीर कुमार सूरी ने फेसबुक पर मुस्लिम भाई चारे के खिलाफ पोस्ट शेयर की है, जिस कारण माहौल खराब होने की संभावनाओं को मुख्य रखते पुलिस जंडियाला गुरू के एसएचओ रछपाल सिंह द्वारा मामले की जांच करके सुधीर कुमार सूरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेजा गया है। 
– सुनीलराय कामरेड
Advertisement
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×