टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर सुखप्रीत सिंह ऊर्फ बुड्ढा से पूछताछ के बाद 23 लोगों को किया गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने ‘ए’ श्रेणी के गैंगस्टर सुखप्रीत सिंह ऊर्फ बुड्ढा से पूछताछ के बाद 23 लोगों को गिरफ्तार किया है और 36 हथियारों को जब्त किया है। पुलिस महानिदेशक दिनकर गुप्ता ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

07:53 PM Feb 13, 2020 IST | Shera Rajput

पंजाब पुलिस ने ‘ए’ श्रेणी के गैंगस्टर सुखप्रीत सिंह ऊर्फ बुड्ढा से पूछताछ के बाद 23 लोगों को गिरफ्तार किया है और 36 हथियारों को जब्त किया है। पुलिस महानिदेशक दिनकर गुप्ता ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

पंजाब पुलिस ने ‘ए’ श्रेणी के गैंगस्टर सुखप्रीत सिंह ऊर्फ बुड्ढा से पूछताछ के बाद 23 लोगों को गिरफ्तार किया है और 36 हथियारों को जब्त किया है। पुलिस महानिदेशक दिनकर गुप्ता ने गुरुवार को यह जानकारी दी। 
इनमें से कुछ गिरफ्तारियां पड़ोसी राज्यों हरियाणा और राजस्थान में हुईं हैं। बंदूक व्यापारियों की चार दुकानों को भी सील कर दिया गया है। 
उन्होंने कहा कि अवैध हथियार विक्रेताओं द्वारा हथियारों की आपूर्ति का पता चलने के बाद छापे मारे गए, जिसके बाद गिरफ्तार अपराधियों से 36 हथियार बरामद किए गए। अवैध हथियारों की बरामदगी के बाद, बंदूक विक्रेताओं की दुकानों को सील किया गया है। 
बड़ी संख्या में हथियार विक्रेताओं और लाइंसेंस रखने वालों के द्वारा स्टॉक, बिक्री और हथियारों की खरीद में विसंगतियां और खामियां मिलने के बाद पुलिस हथियार विक्रेताओं और लाइसेंस शाखाओं का ऑडिट करवा रही है। 
पुलिस बुड्ढा को आर्मेनिया से यहां लाने में सफल रही थी और उसे गत वर्ष नवंबर में नई दिल्ली के इंदिरा गांधी हवाईअड्डे पर गिरफ्तार किया गया था। 
Advertisement
Advertisement
Next Article