Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

पंजाब पुलिस के कॉन्स्टेबल की चमकी किस्मत,लॉटरी में जीते 2 करोड़ रुपए

पंजाब पुलिस के कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात जिनका नाम अशोक कुमार है इनकी खुशी का ठिकाना उस समय नहीं रहा जब इन्हें पता चला कि लॉटरी में उन्होंने पूरे 2 करोड़ रुपए जीत लिए हैं।

12:56 PM Jun 24, 2019 IST | Desk Team

पंजाब पुलिस के कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात जिनका नाम अशोक कुमार है इनकी खुशी का ठिकाना उस समय नहीं रहा जब इन्हें पता चला कि लॉटरी में उन्होंने पूरे 2 करोड़ रुपए जीत लिए हैं।

पंजाब पुलिस के कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात जिनका नाम अशोक कुमार है इनकी खुशी का ठिकाना उस समय नहीं रहा जब इन्हें पता चला कि लॉटरी में उन्होंने पूरे 2 करोड़ रुपए जीत लिए हैं। पंजाब सरकार के नए साल के के लोहड़ी बंपर ड्रॉ में अशोक कुमार ने दो करोड़ का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस लॉटरी की घोषणा रविवार को हुई है। वहीं इस लॉटरी को जीतने वाले अशोक कुमार ने बताया कि इतनी बड़ी रकम ने उनकी जिंदगी बदलकर रख दी है।
Advertisement

इस मोटी रकम वाली लॉटरी ने बदल दी जिंदगी…

अशोक कुमार होशियारपुर जिले के मोटियन गांव में रहते हैं जो कि 30 साल के हैं। इन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह एक दिन करोड़पति बन जाएंगे। बता दें कि अशोक पुरस्कार राशि का ये लॉटरी वाला टिकट कहीं रखकर भूल गए थे। बाद में अशोक को ये होशियारपुर पुलिस स्टेशन में अपनी डेस्क की दराज में मिला। अशोक कुमार ने बताया कि लॉटरी की इस राशि ने उनकी पूरी की पूरी जिंदगी बदल दी है। 
लॉटरी विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब में सावन बंपर 2019 की बिक्री चल रही है और ये ड्रॉ 8 जुलाई को घोषित किया जाएगा। उन्होंने ये भी बताया कि तीन करोड़ रु का पहला पुरस्कार है जो दो विजेताओं को दिया जाएगा जिसमें 1.5 करोड़ रुपए होंगे।
 
दूसरा पुरस्कार 5 विजेताओं को 10-10 लाख रुपए की राशि का दिया जाएगा। जबकि तीसरा पुरस्कार 2.5 लाख रुपए का है जो 20 लोगों को दिया जाएगा। लेकिन अशोक कुमार लॉटरी में 2 करोड़ जीतने के बाद काफी ज्यादा खुश हैं। 
Advertisement
Next Article