टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

पंजाब : जत्थेदार अजनाला और उसके साथियों को पुलिस ने लिया हिरासत में

नजदीकी गांव कोर्टदूना में सिख धर्म प्रचारक भाई रंजीत सिंह ढंढरियांवाले के गांव जोगा में सज्जे धाॢमक दीवान को जबरी रोकने के लिए जा रहे सरबत खालसा के जत्थेदार भाई अमरीक सिंह अजनाला के 100 के करीब निहंग सिंहों को जिला पुलिस बरनाला

02:16 PM Feb 09, 2020 IST | Shera Rajput

नजदीकी गांव कोर्टदूना में सिख धर्म प्रचारक भाई रंजीत सिंह ढंढरियांवाले के गांव जोगा में सज्जे धाॢमक दीवान को जबरी रोकने के लिए जा रहे सरबत खालसा के जत्थेदार भाई अमरीक सिंह अजनाला के 100 के करीब निहंग सिंहों को जिला पुलिस बरनाला

लुधियाना-बरनाला : नजदीकी गांव कोर्टदूना में सिख धर्म प्रचारक भाई रंजीत सिंह ढंढरियांवाले के गांव जोगा में सज्जे धाॢमक दीवान को जबरी रोकने के लिए जा रहे सरबत खालसा के जत्थेदार भाई अमरीक सिंह अजनाला के 100 के करीब निहंग सिंहों को जिला पुलिस बरनाला और गांव धनोला पुलिस ने गुरूद्वारा अकालबुगा कोर्टधूना में रोक लिया, जिसके बाद गुरूद्वारा अकालबुगा कोर्टधूना पुलिस छावनी में तबदील हो गया। इसी दौरान दीवान रोकने के लिए अड़े सिंह साहिब भाई अमरीक सिंह अजनाला और उसके साथियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। 
प्राप्त जानकारी के मुताबिक 8,9 और 10 फरवरी को सजने वाले रंजीत सिंह ढंढरियांवाले के पहले दीवान  के दौरान विरोध करने जा रहे भाई अमरीक सिंह अजनाला समेत दमदमी टकसाल के सैकड़ों सिंहों को मानसा पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया। 
इसी संबंध में जानकारी देते हुए भाई अमरीक सिंह ने बताया कि पुलिस प्रशासन को उन्होंने अपील की थी कि वे शांतिपूर्ण अपना रोष प्रकट करने के लिए गांव जोगा पहुंचेंगे कयोंकि रंजीत सिंह ढंढरियांवाला धर्म प्रचार के दौरान कौम में शंकाएं पैदा कर रहे है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी सिख विद्वानों के सामने बैठकर अपना पक्ष रखने की अपील की गई थी, किंतु ढंढरियांवाला अपना पक्ष रखने की बजाए गलत बयानबाजी करके नौजवानों को गुमराह कर रहे है। 
अजनाला ने यह भी कहा कि ढंढरियांवाला सिख कोम के विद्वानों के सामने या तो अपना पक्ष रखें या फिर उनके कार्यक्रमों का सिंह विरोध करते रहेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि रंजीत सिंह बहुत लंबे समय से दरबार साहिब, माई भागो और सिख इतिहास के बारे में आपतिजनक प्रचार कर रहे है, जोकि बर्दाश्त के बाहर है। उनका दावा है कि किसी भी कीमत पर ढंढरियांवाले का कार्यक्रम नहीं होने दिया जाएंगा। उन्होंने पुलिस प्रशासन को भी अपील की थी लेकिन उनकी फरियाद नहीं सुनी गई।
– सुनीलराय कामरेड
Advertisement
Advertisement
Next Article