टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बंबीहा गिरोह के चार सदस्य हथियारों के साथ गिरफ्तार

02:34 PM Oct 20, 2023 IST | Prateek Mishra

पंजाब पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक ऑपरेशन में बंबीहा गिरोह के चार प्रमुख गुर्गों को गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने शुक्रवार को कहा कि गिरफ्तार अपराधियों को विदेश में रहने वाला फरार गैंगस्टर गौरव कुमार उर्फ लकी पटयाल हैंडल कर रहा था।

Advertisement

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि लकी पटयाल ने आरोपियों को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में विशिष्ट ठिकानों पर हमला करने का काम सौंपा था। उनके कब्जे से चार पिस्तौल, दो अत्याधुनिक ऑटोमैटिक और सेमी-ऑटोमेटिक विदेशी निर्मित पिस्तौल (बेरेटा और जिगाना) और दो देशी पिस्तौल के साथ 25 कारतूस बरामद किए गए।

Advertisement
Next Article