W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

पंजाब पुलिस ने तरनतारन में हुए 5 कत्ल केसों की सुलझाई गुत्थी

बीते दिनों पंजाब के सीमावर्ती इलाके तरनतारन के अंतर्गत गांव कैरो में हुए 5 संगे-संबंधियों के कत्ल के मामले में उलझी गुत्थी को सुलझाने का दांवा करते हुए पुलिस ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान मीडिया को स्पष्ट किया

10:42 PM Jun 27, 2020 IST | Shera Rajput

बीते दिनों पंजाब के सीमावर्ती इलाके तरनतारन के अंतर्गत गांव कैरो में हुए 5 संगे-संबंधियों के कत्ल के मामले में उलझी गुत्थी को सुलझाने का दांवा करते हुए पुलिस ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान मीडिया को स्पष्ट किया

पंजाब पुलिस ने तरनतारन में हुए 5 कत्ल केसों की सुलझाई गुत्थी
लुधियाना-तरनतारन : बीते दिनों पंजाब के सीमावर्ती इलाके तरनतारन के अंतर्गत गांव कैरो में हुए 5 संगे-संबंधियों के कत्ल के मामले में उलझी गुत्थी को सुलझाने का दांवा करते हुए पुलिस ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान मीडिया को स्पष्ट किया कि इन कत्ल के मामलों को ट्रेस कर लिया गया है। 
तरनतारन के एसएसपी धु्रव दहिया ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि ब्रृजलाल के घर उसके दोनों लडक़े गुरजंट और बंटी और दोनों बहुएं अमन और जसप्रीत मोजूद थे। इनके परिवार में अकसर लड़ाई झगड़ा रहता था। घटना वाली रात भी बंटी अपने पिता ब्रृजलाल से झगड़ा था और इसी दौरान झगड़ा तूतू-मैमै से बढ़ता हुआ धक्का-मुक्की पर पहुंच गया, जब यह लड़ाई इतनी बढ़ गई तो ब्रृज लाल ने अपने ड्राइवर गुरू साहिब सिंह को फोन करके बुलाया कि फटाफट घर पहुंच, लड़ाई हो रही है। 
एसएसपी के मुताबिक गुरू साहिब सिंह भी अकसर ब्रृजलाल के घर आता रहता था और उनकी गाडिय़ों की ड्राइविंग की जिम्मेदारी संभालता था। यह लड़ाई इतनी बढ़ गई कि बंटी ने गुस्से में आकर अपने पिता ब्रृजलाल को तेजधार कृपाण सेे मारकर कत्ल कर दिया और इस दौरान बंटी नशे में धुत था और उसे शंका रहती थी कि उसकी भाभियां अमन और जसप्रीत के गुरू साहिब ड्राइवर से आपतिजनक संबंध है, जिससे बंटी अपनी भाभी अमन और जसप्रीत का भी कत्ल कर दिया। भाभियों के कत्ल के बाद गुरू साहिब ड्राइवर का भी कत्ल किया। बंटी 4 कत्ल करने के बाद नशे की हालत में ही वही सो गया। अगली सुबह मोके से फरार हो गया, जिसे आज पुलिस ने गिरफतार कर लिया है। 
स्मरण रहे कि कुछ दिन पहले ही गांव कैरो में कुख्यात ड्रग तस्कर ब्रृज लाल के घर के अंदर खून से लथपथ शव मिले थे। हत्याएं, ड्रग और शराब माफिया से जुड़े इस परिवार के 3 सदस्यों और नौकर की हुई हत्याओं के बाद समस्त इलाके में दहशत का माहौल व्यापत था। 
– सुनीलराय कामरेड
Advertisement
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×