टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

पंजाब : बादलों के गढ़ में गरजेंगे राहुल गांधी, मोगा रेली की सभी तैयारियां मुकम्मल

पंजाब में लोकसभा चुनावों के मध्यनजर टारगेट ‘मिशन-13’ के शिखर को छूने के लिए कांग्रेस हाईकमान राहुल गांधी आज मोगा के गांव किलीचाहल में

10:36 PM Mar 06, 2019 IST | Desk Team

पंजाब में लोकसभा चुनावों के मध्यनजर टारगेट ‘मिशन-13’ के शिखर को छूने के लिए कांग्रेस हाईकमान राहुल गांधी आज मोगा के गांव किलीचाहल में

लुधियाना-मोगा : पंजाब में लोकसभा चुनावों के मध्यनजर टारगेट ‘मिशन-13’ के शिखर को छूने के लिए कांग्रेस हाईकमान राहुल गांधी आज मोगा के गांव किलीचाहल में आयोजित बड़ी रैली को संबोधित करेंगे। 7 मार्च को होने वाले इस रैली की समस्त तैयारियां मुकम्मल हो चुकी है।

Advertisement

कांग्रेस के विधायक डॉ हरजोत कमल ने दावा किया कि इस रैली में सूबे के 2.87 लाख लोगों के कोपरेटिव बैंक का 520 करोड़ का कर्ज माफ किया जाएंगा। हालांकि मंच से संकेतिक रूप से 2 लोगों को ही कर्ज माफी के प्रमाण पत्र दिए जाने की संभावना है।

NIA ने पंजाब में थाने पर हथगोले से हमले के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

मोगा के गांव घलोटी खुर्द में होने वाली इस रैली के लिए 110 एकड़ जमीन ली गई है। जहां इस रैली का नाम जय जवान-जय किसान रखा गया है। रैली में 2 लाख से ज्यादा लोगों के पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है।

हालांकि रैली का मुख्य फोकस पंजाब का इलाका मालवा है और रैली स्थल की स्टेज के पीछे वीवीआईपी मूवमेंट के लिए एक विशेष हैलीपैड तैयार किया गया है, ताकि इस मूवमेंट के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत ना हो।

रैली में राहुल गांधी के अलावा मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह, प्रदेश प्रभारी आशा कुमारी और प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ के अलावा नवजोत सिंह सिद्धू के पहुंचने की पूरी संभावनाएं है। सूत्रों के मुताबिक कांगे्रस हाई कमान पार्टी द्वारा आयोजित सरकारी मंच से पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ हल्ला बोलेंगे।

सुनीलराय कामरेड

Advertisement
Next Article