पंजाब: राजनाथ ने जनता से भाजपा का समर्थन करने की अपील की, कांग्रेस पर साधा निशाना
राजनाथ सिंह ने गुरदासपुर में वर्चुअली सभा को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में प्रदेश की जनता के समक्ष यूपी मॉडल पेश किया।
06:52 PM Feb 04, 2022 IST | Desk Team
केंद्र की सत्ता में बैठी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों को लेकर बहुत अहम रणनीति बनाकर जनता के समक्ष पेश कर रही है। पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरदासपुर में वर्चुअली सभा को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में प्रदेश की जनता के समक्ष यूपी मॉडल पेश किया। साथ ही कहा कि अगर उन्हें सत्ता मिली तो देखते हैं कि पंजाब में कौन बेअदबी करता है। बता दें कि पिछले दिनों पंजाब के कई धर्मस्थलों में बेअदबी की घटना सामने आई थी।
Advertisement
जनता हमारा साथ दे तो हम देखेंगे कि कौन ड्रग्स बेचता है
शुक्रवार को पंजाब के गुरदासपुर में सभा को वर्चुअली संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने जनता से भाजपा का समर्थन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनता हमारा साथ दे तो हम देखेंगे कि कौन ड्रग्स बेचने और बेअदबी करने की कोशिश करता है। आज पंजाब की अर्थव्यवस्था खराब हालत में है।
राजनाथ ने यूपी मॉडल का बखान किया
राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारी भाजपा शासित सरकार के तहत पिछले 5 वर्षों में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था 21 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। इस दौरान उन्होंने यूपी में विकास कार्यों का बखान किया और कहा कि जिस तरह उत्तर प्रदेश में विकास की धारा बही है उसी तरह सरकार भविष्य में पंजाब की जनता को भी समृद्धशाली बनते देखना चाहते हैं।
Advertisement