For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Punjab: मंत्रियों के विभागों में फेरबदल, जानें किसे मिला कौन सा मंत्रालय?

07:14 PM Nov 21, 2023 IST | Prateek Mishra
punjab  मंत्रियों के विभागों में फेरबदल  जानें किसे मिला कौन सा मंत्रालय

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को अपने मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया और मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर से खान और भूविज्ञान सहित चार प्रमुख विभाग वापस ले लिए गए। एक सरकारी आदेश के अनुसार, हेयर के पास अब सिर्फ खेल एवं युवा सेवा विभाग रह गया है।

HIGHLIGHTS
  • चेतन सिंह जौरामाजरा को मिली बड़ी जिम्मेदारी 
  • जौरामाजरा को खान एवं भूविज्ञान, जल संसाधन और भूमि और जल संरक्षण विभाग आवंटित किए गए
  • विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण विभाग अब मुख्यमंत्री मान देखेंगे

आदेश के अनुसार चेतन सिंह जौरामाजरा को खान एवं भूविज्ञान, जल संसाधन और भूमि और जल संरक्षण विभाग आवंटित किए गए हैं। ये विभाग पहले हेयर के पास थे। चेतन सिंह के पास अभी रक्षा सेवा कल्याण, स्वतंत्रता सेनानी, बागवानी और सूचना और जनसंपर्क विभाग है। विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण विभाग अब मुख्यमंत्री मान देखेंगे। ये विभाग पहले हेयर के पास थे। इससे पहले, जनवरी में मुख्यमंत्री मान ने मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया था।

 

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Prateek Mishra

View all posts

Advertisement
×