Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Punjab: मंत्रियों के विभागों में फेरबदल, जानें किसे मिला कौन सा मंत्रालय?

07:14 PM Nov 21, 2023 IST | Prateek Mishra

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को अपने मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया और मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर से खान और भूविज्ञान सहित चार प्रमुख विभाग वापस ले लिए गए। एक सरकारी आदेश के अनुसार, हेयर के पास अब सिर्फ खेल एवं युवा सेवा विभाग रह गया है।

HIGHLIGHTS

आदेश के अनुसार चेतन सिंह जौरामाजरा को खान एवं भूविज्ञान, जल संसाधन और भूमि और जल संरक्षण विभाग आवंटित किए गए हैं। ये विभाग पहले हेयर के पास थे। चेतन सिंह के पास अभी रक्षा सेवा कल्याण, स्वतंत्रता सेनानी, बागवानी और सूचना और जनसंपर्क विभाग है। विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण विभाग अब मुख्यमंत्री मान देखेंगे। ये विभाग पहले हेयर के पास थे। इससे पहले, जनवरी में मुख्यमंत्री मान ने मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया था।

 

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article