Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

पंजाब : शिअद के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री तोता सिंह का निधन, सुखबीर सिंह बादल ने जताया दुख

पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व मंत्री तोता सिंह का शनिवार को मोहाली के एक निजी अस्पताल में 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

11:45 AM May 21, 2022 IST | Desk Team

पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व मंत्री तोता सिंह का शनिवार को मोहाली के एक निजी अस्पताल में 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व मंत्री तोता सिंह का शनिवार को मोहाली के एक निजी अस्पताल में 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। सिंह लंबे समय से बीमार थे। सिंह शिअद के नेतृत्व वाली सरकार में कृषि और शिक्षा मंत्री थे। वह वरिष्ठ उपाध्यक्ष और शिअद की कोर कमेटी के सदस्य थे। सिंह शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य भी थे। तोता सिंह 1997 में पहली बार मोगा विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे। उन्हें उस समय प्रकाश सिंह बादल के नेतृत्व वाली सरकार में शिक्षा मंत्री के रूप में शामिल किया गया था।
सुखबीर सिंह बादल ने जताया दुख
तोता सिंह 2002 के विधानसभा चुनावों में मोगा से फिर से चुने गए लेकिन 2007 में वह हार गए। सिंह 2012 में धर्मकोट विधानसभा सीट से चुने गए और कृषि मंत्री बने। सिंह हालांकि, 2017 और 2022 में विधानसभा चुनाव हार गए। शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने सिंह के निधन पर दुख जताया है। बादल ने ट्वीट किया, वरिष्ठ अकाली नेता जत्थेदार तोता सिंह जी के निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। जत्थेदार साहब मेरे लिए पिता तुल्य थे और हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत थे। उनकी अमूल्य सलाह और परामर्श हमेशा याद रहेगा। दुख की इस घड़ी में मैं बराड़ परिवार के साथ हूं।
Advertisement

अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने भी जताया दुख
कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने भी तोता सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। वडिंग ने एक ट्वीट में कहा, अनुभवी अकाली नेता जत्थेदार तोता सिंह जी के दुखद निधन पर मेरी संवेदनाएं।

Advertisement
Next Article