Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

पंजाब: सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह लड़ेंगे 2027 विधानसभा चुनाव

बलकौर सिंह का चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान…

02:31 AM May 28, 2025 IST | Rahul Kumar Rawat

बलकौर सिंह का चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान…

पंजाब के फेमस पंजाबी सिंगर और रैपर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। बलकौर सिंह ने यह फैसला अपने बेटे को इंसाफ दिलाने के लिए किया है। वहीं, बलकौर सिंह ने पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार पर हमला करते हुए अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। बलकौर सिंह ने अपने गृह क्षेत्र मानसा से चुनाव लड़ने ऐलान किया हैं। जहां उनके बेटे सिद्धू मूसेवाला ने 2022 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। लेकिन सिद्धू मूसेवाला को हार का सामना करना पड़ा था।

29 मई 2022 को हुई थी सिद्धू मूसेवाला की हत्या

बलकौर सिंह ने अपने इस फैसले के पीछे अपने बेटे सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद न्याय की लड़ाई को मुख्य कारण बताया। 29 मई 2022 को सिद्धू मूसेवाला की मानसा जिले के जवाहरके गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना ने पूरे पंजाब में शोक की लहर दौड़ा दी थी। बलकौर सिंह ने कहा कि वे अपने बेटे को न्याय दिलाने के लिए सिस्टम का हिस्सा बनना चाहते हैं और विधानसभा में पहुंचकर जनता की आवाज उठाएंगे। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि वे कांग्रेस के टिकट पर या निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतर सकते हैं।

AAP सरकार पर साधा निशाना

बलकौर सिंह ने AAP सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अपराधी बिना किसी डर के घूम रहे हैं। रैली में पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग भी मौजूद थे। उन्होंने बलकौर सिंह के फैसले का स्वागत किया। बलकौर सिंह ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भगवंत मान ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की गिरफ्तारी का दावा किया था, लेकिन वह अभी तक पकड़ा नहीं गया है। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के कई अन्य आरोपी भी अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर होने की उम्मीद है।

Advertisement
Advertisement
Next Article