टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

पंजाब : अकाली दल की जड़े उखाडऩे लगे टकसाली, बादलों को दिए कई झटकें

लोकसभा चुनावों से पहले पंजाब की सियासत उबाल पर है। पंजाब में कांगे्रस और अकाली-भाजपा को चुनौती देने वाला सियास गठजोड़ होते-होते रह

07:49 PM Mar 19, 2019 IST | Desk Team

लोकसभा चुनावों से पहले पंजाब की सियासत उबाल पर है। पंजाब में कांगे्रस और अकाली-भाजपा को चुनौती देने वाला सियास गठजोड़ होते-होते रह

लुधियाना : लोकसभा चुनावों से पहले पंजाब की सियासत उबाल पर है। पंजाब में कांग्रेस और अकाली-भाजपा को चुनौती देने वाला सियास गठजोड़ होते-होते रह गया। यह गठजोड़ शिरोमणि अकाली दल टकसाली और आम आदमी पार्टी के बीच था। आज लुधियाना में विशेष बैठक के दौरान टकसाली आगु सेवा सिंह सेखवां ने मीडिया से रूबरू होते हुए गठबंधन ना होने का अफसोस जाहिर करते हुए कहा, कि ऐसा ना हो पाना पंजाब के हित में नहीं है।

Advertisement

इस दौरान शिरोमणी अकाली दल टकसाली की ओर से बैठक कर प्रेस वार्तालाप के जरिए बताया गया कि ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन के प्रधान तेजिंदर सिंह संधू को शिरोमणि अकाली दल टकसाली में शामिल किया गया है। जबकि सुखबीर बादल के नजदीकी रहे बब्बी बादल ने भी दो दिन पहले टकसाली अकाली दल का दामन थाम लिया था। इस दौरान पार्टी के सीनियर नेता सेवा सिंह सेेेखवां ने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए नए अहोदेदारो की नियुक्तियां की जा रही हैं तो वहीं उन्होंने अकाली दल बादल पर भी खूब निशाने साधे।

ईडी की हिज्बुल पर बड़ी कार्रवाई, 7 आतंकियों से जुड़ी 13 संपत्तियां जब्त

उन्होंने कहा कि पंजाब में सुखबीर बादल के कारण ही शिरोमणि अकाली दल तीसरे नंबर पर आया है। उन्होंने शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को ‘ नालायक पुत्र ’ बताया। जबकि दूसरी ओर टकसाली नेता रत्न सिंह अजनाला ने बादल परिवार पर बरसते हुए कहा कि मैं उस वक्त से पार्टी की सेवाएं निभा रहा हूं जब शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने जन्म नहीं लिया था। अजनाला ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने अब तक 4 विधानसभा चुनाव और 2 संसदीय लोकसभा चुनाव जीते है, अगर उन्होंने जनता में सेवा ना की होती तो भला वह कैसे जीत सकते थे। उन्होंने यह भी कहा कि सुखबीर बादल संसदीय चुनावों में हार का मजा चख चुके है।

सेखवां ने कहा कि उनकी पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी अभी इसको लेकर फैसला नहीं हो पाया है। सेखवां ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने गठबंधन के लिए दिलचस्पी नही दिखाई। जिसकी वजह से पार्टी ने अकेले चुनाव लडऩे का फैसला लिया। शिअद बादल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बादल ने सभी सिख संस्थाओं का अपमान किया है और अब इनके इशारे पर काम कर रहे हैं। इस दौरान सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन के प्रधान तेजिंदर सिंह साथियों सहित अकाली दल टकसाली में शामिल हुए।

एसजीपीसी पूर्व अध्यक्ष बीबी जागीर कौर को शिरोमणि अकाली दल का खूंडर साहिब से टिकट थमाए जाने पर सेवा सिंह सेखवां ने तंज कसते हुए कहा कि एक डेरे की प्रमुख को टिकट देना शिरोमणि अकाली दल बादल के लिए शर्मनाक बात है। इस दौरान उन्होंने बीबी जागीर कौर पर कई मौखिक शबदीवार भी किए।

दिल्ली गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान मनजिंदर सिंह सिरसा को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी प्रधान बनाए जाने पर भी उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सिरसा दिल्ली में बीजेपी के मौजूदा विधायक हैं और उन्हें शिरोमणि अकाली दल बादल की ओर से ऐसी जिम्मेवारी सौपना कहीं ना कहीं अपना डर सता रहा है । सेखवां ने कहा कि अकाली दल आर एस एस के इशारों पर चलते हुए गुरुद्वारे गुरुद्वारों की कमान उन्हें सौंप रही है क्योंकि सिरसा बीजेपी के विधायक है। आम आदमी पार्टी के साथ चल रही गठबंधन की बात को लेकर सिखों ने कहा कि अभी किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि हम अपने ही दम पर उम्मीदवारों को उतारेंगे।

– सुनीलराय कामरेड

Advertisement
Next Article