Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

पंजाब : निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी, कांग्रेस-आप-अकाली में कड़ा मुकाबला

NULL

10:38 AM Dec 17, 2017 IST | Desk Team

NULL

पंजाब में नगर निकाय चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। रविवार को तीन नगर निगम, 32 नगरपालिका समेत कई नगर पंचायतों पर मतदान हो रहा है। सत्तारूढ़ कांग्रेस, मुख्य विपक्षी दल आम आदमी पार्टी (आप) और शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठबंधन आज हो रहे चुनाव में भाग ले रहे हैं। वही, परिणाम आज शाम घोषित कर दिए जाएंगे।

इस साल हुए विधानसभा चुनाव के बाद तीनों पार्टियों के लिए यह पहला बड़ा चुनावी पड़ाव है। ये मतदान अमृतसर, जालंधर और पटियाला नगर निगमों के लिए किया जा रहा है। साथ ही, पंजाब में 32 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के 327 वार्ड के लिए भी मतदान हो रहा है।

बता दें कि राज्य में कुल 873 मतदान केंद्र हैं, जिसमें 1938 मतदान बूथ हैं। इन मतदान केंद्रों पर कुल 8,000 चुनाव कर्मचारी और 15,500 पुलिसकर्मी अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। अकाली दल-भाजपा और आप ने सत्तारूढ़ कांग्रेस पर सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है।

उधर, अमृतसर के 85 वार्डों के लिए कुल 413 उम्मीदवार हैं, जहां 769,153 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं जालंधर में 80 वार्डों के लिए 305 उम्मीदवार मैदान में हैं, यहां मतदाताओं की संख्या 560,261 है। पटियाला में 57 वार्डों में 260,664 मतदाता वोट देने के पात्र हैं।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहां क्लिक करें।

Advertisement
Advertisement
Next Article