Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Punjab Weather : गर्मी से लोगों का हाल बेहाल, मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट

09:28 AM Jun 11, 2024 IST | Saumya Singh
Punjab Weather

Punjab Weather : पंजाब में एक बार फिर गर्मी अपना रंग दिखाना शुरु कर दिया है। हालांकि पंजाब में पिछले दिनों हुई बारिश से लोगों को कुछ राहत थी लेकिन आगामी पांच दिनो तक कोई राहत नजर नहीं आ रही हैं। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। बता दें कि तापमान में तेजी के साथ दिन के समय चलने वाले लू से लोगों की दिक्कते बढ़ रही हैं। हालांकि शाम को हवा चलने से थोड़ी राहत भी मिल रही है।

Highlight : 

ऑरेंज अलर्ट जारी

पंजाब में मौसम विभाग की तरफ से अगले पांच दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसी सप्ताह में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की भी संभावना जताई है। लू की वजह से हीट स्ट्रोक आदि की समस्या आ सकती है। पिछले दिनों हुई बारिश के कारण गर्मी से थोड़ी राहत मिलने के बाद अब तापमान एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है।

तापमान 45 डिग्री पहुंचने की संभावना

सोमवार को अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अगर 24 घंटों की बात करें तो अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री और न्यूनतम में 2.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है।मौसम विभाग की तरफ से अगले पांच दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसी सप्ताह में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की भी संभावना जताई है।

रखें खास ख्याल

बता दें कि इस भीषण गर्मी से बचने के लिए कुछ चीजों का खास ख्याल रखना जरुरी हो जाता है। ऐसे में गर्मी से बचने के लिए अपने साथ पीने का पानी, ग्लूकोज या ओआरएस जरूर रखना चाहिए। घर से निकलते समय छाता, टोपी आदि लेकर निकलें। सबसे जरूरी यह है कि ताजा फल, जूस और उचित मात्रा में डाइट अवश्य लेते रहें, जिससे शरीर में किसी प्रकार की दिक्कत ना होने पाएं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article