Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

उर्फी जावेद से सेक्स वीडियो मांगने वाला पंजाबी कास्टिंग डायरेक्टर पहुंचा जेल की सलांखो के पीछे

उर्फी जावेद को किसी ने मोलेस्ट किया है। उर्फी ने अपने सोशल मीडिया पर भी इस कहानी का जिक्र किया था साथ ही उर्फी ने कंप्लेंट भी फाइल की थी। उर्फी ने पंजाबी इंडस्ट्री के शख्स पर उन्हें ब्लैकमेल और मोलेस्ट करने का आरोप लगाया था। लेकिन आज उर्फी ने सोशल मीडिया के जरिए मुंबई पुलिस का आभार जताया है।

03:15 PM Aug 16, 2022 IST | Desk Team

उर्फी जावेद को किसी ने मोलेस्ट किया है। उर्फी ने अपने सोशल मीडिया पर भी इस कहानी का जिक्र किया था साथ ही उर्फी ने कंप्लेंट भी फाइल की थी। उर्फी ने पंजाबी इंडस्ट्री के शख्स पर उन्हें ब्लैकमेल और मोलेस्ट करने का आरोप लगाया था। लेकिन आज उर्फी ने सोशल मीडिया के जरिए मुंबई पुलिस का आभार जताया है।

उर्फी जावेद ने हाल ही में अपने साथ हुई एक ऐसी घटना बताई जिसके बाद हर कोई हैरान रह गया। उर्फी को किसी ने मोलेस्ट किया है और वो शख्स आज भी खुलेआम बाहर घूम रहा है और न जाने कितनी लड़कियों की ज़िन्दगी तबाह कर रहा है। उर्फी ने अपने सोशल मीडिया पर भी इस कहानी का जिक्र किया था साथ ही उर्फी ने कंप्लेंट भी फाइल की थी। हालांकि कंप्लेंट करने के बावजूद उस शख्स के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया गया। 
Advertisement
लेकिन अब एक अच्छी खबर सामने आई है। उर्फी ने पंजाबी इंडस्ट्री के शख्स पर उन्हें ब्लैकमेल और मोलेस्ट करने का आरोप लगाया था। लेकिन आज उर्फी ने सोशल मीडिया के जरिए मुंबई पुलिस का आभार जताया है। उर्फी जावेद ने रविवार को अपने सोशल मीडिया पर हैंडल पर ओबोद अफरीदी नाम के एक शख्स की तस्वीर शेयर की थी। ओबेद की तस्वीर के साथ ही उर्फी ने कुछ वॉट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट्स भी शेयर किए थे और आरोप लगाया था कि यह व्यक्ति उन्हें ब्लैकमेल करने के साथ ही उनके साथ शारीरिक संबंध बनाने की मांग भी कर रहा है। 
उर्फी ने बताया था कि यह पंजाब इंडस्ट्री से ताल्लुक रखता है। इतना ही नहीं उर्फी ने अपनी पोस्ट में पुलिस की लापरवाही का भी ज़िक्र करते हुए लिखा था, ‘मैंने गोरेगांव पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई थी। लेकिन  14 दिन बाद भी कोई एक्शन नहीं लिया गया। मैं बेहद निराश हूं। मैंने मुंबई पुलिस के बारे में कई अच्छी बातें सुन रखी हैं, लेकिन इस आदमी के लिए उनका रवैया अजीब है।’ 

लेकिन सोशल मीडिया पोस्ट में मुंबई पुलिस के खिलाफ नाराजगी जाहिर करने के बाद आज उर्फी उन्हीं का धन्यवाद करती दिखाई दीं। दरअसल, कुछ ही मिनट पहले उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल की स्टोरी पर ओबेद की तस्वीर शेयर करते हुए मुंबई पुलिस को शुक्रिया कहा है क्योंकि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

उर्फी ने लिखा, ‘गुड न्यूज! मेरे साथ छेड़छाड़ करने वाला यह शख्स आखिरकार सलाखों के पीछे है। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद मुंबई पुलिस।’ इस पोस्ट से साफ जाहिर हो रहा है कि एक्ट्रेस ने इस शख्स के गिरफ्तार होने के बाद अब जाकर चैन की सांस ली है।  
Advertisement
Next Article