Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

CU MMS Scandal : चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी MMS लीक मामले में नया एंगल, छात्रा को ब्लैकमेल करता था जवान

पंजाब पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसी बीच अब इस मामले में नया एंगल सामने आया है। जानकरी के अनुसार आरोपी लड़की को भारतीय सेना का एक जवान ब्लैकमेल कर रहा था।

06:06 PM Sep 22, 2022 IST | Desk Team

पंजाब पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसी बीच अब इस मामले में नया एंगल सामने आया है। जानकरी के अनुसार आरोपी लड़की को भारतीय सेना का एक जवान ब्लैकमेल कर रहा था।

मोहाली की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का मामला आज कल सुर्खियों में बना हुआ है। इस मामले को लेकर रोज नए नए खुलासे हो रहे हैं। पंजाब पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसी बीच अब इस मामले में नया एंगल सामने आया है। जानकरी के अनुसार आरोपी लड़की को भारतीय सेना का एक जवान ब्लैकमेल कर रहा था। यह जवान आरोपी युवती को ब्लैकमेल करके उसे छात्राओं के अश्लील वीडियो बनाने के लिए मजबूर कर रहा था। पंजाब पुलिस ने बताया कि इस शख्स के पास आरोपी लड़की का वीडियो था जो इसे लड़की के कथित बॉयफ्रेंड ने भेजा था। यह व्यक्ति इस वीडियो को लीक करने की धमकी दे रहा था। 
Advertisement
छात्रा को ब्लैकमेल करने का खुलासा 
जांच में यह खुलासा हुआ है कि इस शख्स का नाम संजीव कुमार है। यह जवान जम्मू का रहने वाला है और अरुणाचल प्रदेश के एटा नगर के पास ड्यूटी में पोस्टेड है। यह जवान युवती को ब्लैकमेल कर रहा था। 
आपको बता दें कि पंजाब पुलिस की एसआईटी इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है। पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमे आरोपी लड़की को कैंपस से गिरफ्तार किया गया था इसके साथ-साथ हिमाचल प्रदेश के शिमला से बाकी दो आरोपी लड़कों को भी गिरफ्तार किया गया था। पंजाब पुलिस ने बताया है कि आरोपी लड़की के मोबाइल को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया था, जिसमे सिर्फ लड़की का ही वीडियो मिला है। पुलिस के मुताबिक आरोपी लड़की हॉस्टल में बाकी लड़कियों का कोई वीडियो नहीं बना पाई थी। 
इससे पहले यह भी कहा जा रहा था कि पुलिस को आरोपी छात्रा के फोन से स्क्रीशॉट्स मिले हैं। ये स्क्रीशॉट्स कथित व्हाट्सएप पर हुई बातचीत के हैं। इन स्क्रीनशॉट्स के मिलने से ऐसा माना जा रहा था कि आरोपी छात्रा को कोई ब्लैकमेल कर रहा था। अब पुलिस की जांच में चौथे आरोपी का नाम भी सामने आया है। पुलिस इस व्यक्ति को जल्द ही गिरफ्तार कर पूछताछ कर सकती है। 
Advertisement
Next Article