W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

पंजाब : बेटे ने मां का गोली मारकर किया कत्ल, बाद में स्वयं की खुदकुशी

पंजाब के अबोहर इलाके में स्थित एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसमें एक शख्स ने अपनी मां को गोली मारकर जहां उसका कत्ल कर दिया।

02:41 PM Jan 09, 2020 IST | Shera Rajput

पंजाब के अबोहर इलाके में स्थित एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसमें एक शख्स ने अपनी मां को गोली मारकर जहां उसका कत्ल कर दिया।

पंजाब   बेटे ने मां का गोली मारकर किया कत्ल  बाद में स्वयं की खुदकुशी
Advertisement
लुधियाना- अबोहर : पंजाब के अबोहर इलाके में स्थित एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसमें एक शख्स ने अपनी मां को गोली मारकर जहां उसका कत्ल कर दिया। बाद में उसने स्वयं को भी गोली मारकर खुदकुशी की है।
Advertisement
Advertisement
यह घटना अबोहर के हलका बलुआना स्थित गांव मेहराना की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मोके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया।
Advertisement
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक शख्स काफी लंबे समय से कर्ज से परेशान था। पेशे से किसान की पहचान विनोद कुमार पुत्र सतीश चंद्र के रूप में हुई जबकि उसकी मां की पहचान राधा देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दोनों लाशों को कब्जे में लेते पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल भेज दिया है।
सूत्रों के मुताबिक मृतक विनोद कुमार अपनी देनदारियों के चलते कई दिनों से परेशान था। उसने अपनी जीवनलीला खत्म करने से पहले मां को गोली मारी।  गांव वालों की सूचना पर डीएसपी देहात संदीप सिंह, थाना बहाव वाला के प्रभारी गुरचरण सिंह, सीता चौकी के प्रभारी दविंदर सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि किसान विनोद कुमार की दो बेटियां हैं और आर्थिक तंगी के कारण वह पिछले कुछ दिनों से परेशान था।
 – सुनीलराय कामरेड
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×