पंजाब : बेटे ने मां का गोली मारकर किया कत्ल, बाद में स्वयं की खुदकुशी
पंजाब के अबोहर इलाके में स्थित एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसमें एक शख्स ने अपनी मां को गोली मारकर जहां उसका कत्ल कर दिया।
02:41 PM Jan 09, 2020 IST | Shera Rajput
लुधियाना- अबोहर : पंजाब के अबोहर इलाके में स्थित एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसमें एक शख्स ने अपनी मां को गोली मारकर जहां उसका कत्ल कर दिया। बाद में उसने स्वयं को भी गोली मारकर खुदकुशी की है।
Advertisement
यह घटना अबोहर के हलका बलुआना स्थित गांव मेहराना की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मोके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक शख्स काफी लंबे समय से कर्ज से परेशान था। पेशे से किसान की पहचान विनोद कुमार पुत्र सतीश चंद्र के रूप में हुई जबकि उसकी मां की पहचान राधा देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दोनों लाशों को कब्जे में लेते पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल भेज दिया है।
सूत्रों के मुताबिक मृतक विनोद कुमार अपनी देनदारियों के चलते कई दिनों से परेशान था। उसने अपनी जीवनलीला खत्म करने से पहले मां को गोली मारी। गांव वालों की सूचना पर डीएसपी देहात संदीप सिंह, थाना बहाव वाला के प्रभारी गुरचरण सिंह, सीता चौकी के प्रभारी दविंदर सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि किसान विनोद कुमार की दो बेटियां हैं और आर्थिक तंगी के कारण वह पिछले कुछ दिनों से परेशान था।
– सुनीलराय कामरेड
Advertisement