W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

लुधियाना में पंजाब के शिव सैनिकों ने राजोआना को संकेतिक तौर पर दी फांसी

पटियाला की जेल में सजायाफता आतंकी भाई बलवंत सिंह राजोआना की फांसी को लेकर ओह-पोह के बीच पंजाब के शिवसैनिकों ने सियासी आकाओं और विशेषकर अकाली भाजपा पर दोहरे मापदंड के आरोप लगाते हुए

02:49 PM Jan 09, 2020 IST | Shera Rajput

पटियाला की जेल में सजायाफता आतंकी भाई बलवंत सिंह राजोआना की फांसी को लेकर ओह-पोह के बीच पंजाब के शिवसैनिकों ने सियासी आकाओं और विशेषकर अकाली भाजपा पर दोहरे मापदंड के आरोप लगाते हुए

लुधियाना में पंजाब के शिव सैनिकों ने राजोआना को संकेतिक तौर पर दी फांसी
Advertisement
लुधियाना : पटियाला की जेल में सजायाफता आतंकी भाई बलवंत सिंह राजोआना की फांसी को लेकर ओह-पोह के बीच पंजाब के शिवसैनिकों ने सियासी आकाओं और विशेषकर अकाली भाजपा पर दोहरे मापदंड के आरोप लगाते हुए आज स्वयं ही लुधियाना के फिरोजपुर रोड़ स्थित जिलाधीश कार्यालय के समक्ष महरूम मुख्यमंत्री स. बेअंत सिंह के कत्ल में फांसी की सजा का दंश झेल रहे भाई बलवंत सिंह राजोआना को संकेतिक तौर पर फांसी दे डाली। राजोआना की फोटो को फांसी की रस्सी के साथ लटकाते हुए शिवसैनिकों  ने आंतकवाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
Advertisement
Advertisement
शिव सेना पंजाब ने आज शिव सेना पंजाब के पंजाब चेयरमैन प्रिंस शर्मा उपप्रमुख अमित कौंडल टकसाली नेता सन्दीप थापर के नेतृतव में फांसी की सजा को लेकर दोहरे मापदंड अपनाए जाने के मामले में केंद्र सरकार को निशाने पर लेते हुए आज लुधियाना में रोष मार्च निकाला तथा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नाम एक ज्ञापन लुधियाना के डिप्टी कमीशनर को सौंपा।
Advertisement
सेना ने  कहा कि निर्भया बलात्कार के दोषीओं को फांसी की सजा सुनाए जाने को स्वागत योगय बताया पर पंजाब में पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह व अन्य के कातिल आतंकी राजोआणा की फांसी की मामले में सियासत पर गहरा एतराज जताया है।
रोष मार्च में राजोआणा की फोटो को प्रतीकात्मक फांसी का रस्सा लगा कर ले जाया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय चेयरमैन राजीव टंडन ने गृह मंत्री के नाम सौंपे ज्ञापन में कहा कि फांसी को लेकर भी केंद्र सरकार द्वारा शायद धर्म देख कर निर्णय लिया जाता है। पंजाब में आतंकवाद को लोह हाथों से कुचलने वाले बेअंत सिंह को सचिवालय के सामने बंब से उड़ाने की घटना जिसमें स.बेअंत सिंह समेत करीब 16 व्यक्ति की मौत हो गई, के कातिल आतंकी बलवंत सिंह राजोआणा को सरकारी मेहमान बन कर रखा गया है तथा अपने सियासी पार्टनर के दबाब में फांसी की सजा को मुल्तवी करने की साजिश रची जा रही है।
कोर्ट द्वारा 12 साल पहले फांसी की सजा  सुनाए जाने के बाबजूद भी राजोआणा की सजा माफी के लिए एसजीपीसी जेल परिसर में उससे मुलाकात करती है तथा जेल मैन्युल की उल्लंघना कर वीआईपी ट्रीटमैंट देते हुए कानून से अधिक मुलाकाती अंदर जाते है बकायदा उनकी मेहमानवाजी की जाती है तथा बाद में फोटो समाचार पत्र में प्रकाशित होती है। इसी प्रकार अन्य मामले में आतंकी दविंदर पाल सिंह भुल्लर, जो अमृतसर बंब कांड का मुख्य दोषी है, को भी फांसी की सजा सुनाई गई थी, को गृह विभाग की सिफारिशो पर रिहा कर दिया गया है।
टंडन ने कहा कि लगता है कि अब देश में फांसी भी धर्म देखकर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आंतकियों की फांसी माफ करवाने के लिए एसजीपीसी तथा शिरोमणी अकाली दल बादल तरलोमछी हो रहे तथा सहभागी भाजपा इस मामले में चुप्पी साधे है,जिसको चलते आतंकवाद का शिकार हिंदू समाज सोचने पर मजबूर हो रहा है कि क्या यह आतंकवाद को बढ़ावा देने की कवायद नही है। उन्होंने फांसी की सजा प्राप्त आतंकियों को तुरंत फांसी पर लटकाए जाने की मांग देश के गृह मंत्री से की है। उन्होंने कहा यदि ऐसा नही हुआ तो शिव सेना पंजाब इसके खिलाफ जबरदस्त अंदोलन छेड़ेगी व गृह मंत्रालय के आगे धरना देने को मजबूर होगी।
– रीना अरोड़ा
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×