टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

पुरी में जगन्नाथ यात्रा में भगदड़ मचने से 3 लोगों की मौत, 6 जख्मी

09:31 AM Jun 29, 2025 IST | Neha Singh
Puri Jagannath Yatra

Puri Stampede: पुरी से बेहद दुखद घटना सामने आ रही है। ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ यात्रा के दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है और 6 लोग घायल हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह दुर्घटना रविवार सुबह 4 से 5 बजे की बीच हुई है। भारी भीड़ के कारण घायलों को बाहर निकालना भी मुश्किल हो रहा था। लोग खुद ही घायलों को उठाकर अस्पताल लेकर गए। हालांकि अब हालात सामन्य हैं।

Advertisement

घायलों में से कुछ की हालत गंभीर

लाखों लोगों की भीड़ वाले इतने बड़े धार्मिक आयोजन में भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों पर सवाल उठ रहे हैं। घटना में घायल हुए लोगों को तत्काल 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों की टीम लगातार उनका इलाज कर रही है। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

शनिवार को भी कई लोग जख्मी हुए

इससे पहले शनिवार को रथ यात्रा के दौरान बीमार पड़े 600 से अधिक श्रद्धालुओं का पुरी के विभिन्न अस्पतालों में उपचार कराया गया। धक्का-मुक्की के कारण कई लोग घायल हो गए जबकि गर्मी व उमस के कारण 200 से अधिक लोग बेहोश हो गए। वार्षिक रथ यात्रा कड़ी सुरक्षा के बीच हो रही है जिसमें ओडिशा पुलिस, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ), राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के करीब 10 हजार जवानों की तैनाती की गई है। पुलिस ने रथ यात्रा के सुचारू संचालन के लिए सभी इंतजाम किए हैं। पुलिस महानिदेशक खुरानिया ने कहा कि भीड़ पर नजर रखने के लिए 275 से अधिक एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) से लैस सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

5 जुलाई को होगी बहुदा यात्रा

हर साल पुरी में जगन्नाथ यात्रा में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ एकत्रित होती है। पुरी में रथ यात्रा शुरू होने के एक दिन बाद शनिवार को भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ के रथ अपने गंतव्य गुंडिचा मंदिर पहुंचे। गुंडिचा मंदिर 12वीं सदी के जगन्नाथ मंदिर से 2.6 किलोमीटर दूर स्थित है। देवता नौ दिन बाद अपने मुख्य मंदिर में चले जाएंगे। वापसी रथ यात्रा, जिसे 'बहुदा यात्रा' कहा जाता है, इस साल 5 जुलाई को होगी।

Also Read- ‘शुभांशु, आपका नाम और आपकी यात्रा – दोनों ही शुभ हैं’, अंतरिक्ष यात्री शुभांशु से बोले PM मोदी

Advertisement
Next Article