Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

शुगर के मरीजों के लिए इस तरह फायदेमंद है जामुनी आम, जानिए इसकी खासियत

आम गर्मी का फल है तो वहीं जामुन बारिश का फल। दोनों ही फल अपने-अपने मौसम में खाए जाते हैं और इनको खाने का मजा अपना ही होता है।

01:17 PM Aug 28, 2019 IST | Desk Team

आम गर्मी का फल है तो वहीं जामुन बारिश का फल। दोनों ही फल अपने-अपने मौसम में खाए जाते हैं और इनको खाने का मजा अपना ही होता है।

आम गर्मी का फल है तो वहीं जामुन बारिश का फल। दोनों ही फल अपने-अपने मौसम में खाए जाते हैं और इनको खाने का मजा अपना ही होता है। अगर आपको एक ही फल में आम और जामुन दोनों का टेस्ट मिल जाए तो मजा ही आ जाएगा। आम और जामुन दोनों का स्वाद जामुनी आम में आता है। 
Advertisement
यह फल अमेरिका में पाया जाता है। अमेरिका के फ्लोरिडा में इस फल को उगाने की शुरुआत की थी। यह आम हमारे देश भारत में भी अब उगाया जाता है। भारत के यूपी शहर में यह उगता है। बता दें कि जामुनी आम डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत अच्छा होता है। चलिए इस फल के फायदों के बारे में जानते हैं-
1. उत्तर प्रदेश में जामुनी आम उगाए जा रहे हैं। यह फल शुगर के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है। जामुनी आम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहीं है साथ ही यूपी में इसके उगने की खबर भी सुर्खियिां बटोर रही है। 
2. पिछले 10 सालों की मेहनत इस जामुनी आम को उगाने के पीछे है। जामुन और आम के पौधों को मिलाकर एक नई किस्म तैयार की जिससे जामुनी आम उगाया जाता है। 
3. जामुनी आम बिल्कुल आम की तरह दिखता है लेकिन इसका रंग हल्का बैंगनी है। जामुनी आम का टेस्ट आम और जामुन दोनों के मिक्स के साथ आता है। 
4. इस फल का नाम स्‍थानीय भाषा में जामुनी आम है। असली में तो इसे पामर आम कहा जाता है। अमेरिका के फ्लोरिडा में इसकी किस्म तैयारी की गई थी। 
5. 1925 में मियामी में इस फल का पहला पेड़ लगाया गया था। साल 2001 में जामुनी आमों के बारे में इंटरनेट में आना शुरु हो गया था। 
Advertisement
Next Article