Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

पूर्वांचल महापंचायत पार्टी ने दो सीटों का किया एलान आरा और हाजीपुर

आनंद कुमार ने आगे कहा कि पुरुषोतम शिवशक्ति महान हाजीपुर में पार्टी के हित में काम करेंगे। हमें पूरा भरोसा है कि वो पार्टी के लिए मजबूती से चुनाव लड़ेंगे।

07:49 PM Apr 11, 2019 IST | Desk Team

आनंद कुमार ने आगे कहा कि पुरुषोतम शिवशक्ति महान हाजीपुर में पार्टी के हित में काम करेंगे। हमें पूरा भरोसा है कि वो पार्टी के लिए मजबूती से चुनाव लड़ेंगे।

पटना : आरा लोकसभा सीट से पूर्वांचल महापंचायत पार्टी ने नन्दन ओझा को और हाजीपुर लोकसभा सीट से पुरुषोतम शिवशक्ति महान को अपना उम्‍मीदवार बनाया है। ओझा, महान पूर्वांचल महापंचायत पार्टी (पीऍमपी) के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे। इसकी आधिकारिक घोषणा आज पीऍमपी पार्टी के बिहार प्रदेश अध्‍यक्ष आनंद कुमार ने दी। एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बिहार प्रदेश अध्‍यक्ष आनंद कुमार ने कहा कि अभी सिर्फ दो सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। इस सीट पर एक राजनीतिक अनुभव रखने वाले व्यक्ति नन्दन ओझा और पुरुषोतम शिवशक्ति महान चुनाव लड़ेंगे।

उन्‍होंने कहा कि नन्दन ओझा छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय रहे हैं। उनके सामाजिक अनुभव, राजनीतिक समर्पण और सामाजिक विचारधारा को देखकर आरा लोकसभा सीट के लिए हमने टिकट देने का काम किया है। नन्दन ओझा सिमरिय ओझा पट्टी, शाहपुर, भोजपुर के निवासी हैं। आनंद कुमार ने आगे कहा कि पुरुषोतम शिवशक्ति महान हाजीपुर में पार्टी के हित में काम करेंगे। हमें पूरा भरोसा है कि वो पार्टी के लिए मजबूती से चुनाव लड़ेंगे। उन्‍होंने कहा कि हमारी दोनों सीटें आरा लोकसभा और हाजीपुर लोकसभा सीटों को जीतने से कोई नहीं रोक सकता हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article