Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री बने, शपथ ग्रहण में PM मोदी समेत कई दिग्गज नेता हुए शामिल

मुख्यमंत्री पद के लिए अहम बैठक होती जा रही थी। इसी बीच भाजपा पार्टी ने उत्तराखंड की जनता के विकास के लिए पुष्कर सिंह धामी को ही सही नेता के रूप में समझा हैं। इसलिए आज यानि बुधवार को उत्तराखंड में धामी को शपथ दिलाई गई और वह राज्य के 12 वें सीएम बन गए हैं ।

03:41 PM Mar 23, 2022 IST | Desk Team

मुख्यमंत्री पद के लिए अहम बैठक होती जा रही थी। इसी बीच भाजपा पार्टी ने उत्तराखंड की जनता के विकास के लिए पुष्कर सिंह धामी को ही सही नेता के रूप में समझा हैं। इसलिए आज यानि बुधवार को उत्तराखंड में धामी को शपथ दिलाई गई और वह राज्य के 12 वें सीएम बन गए हैं ।

मुख्यमंत्री पद के लिए अहम बैठक होती जा रही थी। इसी बीच भाजपा पार्टी ने उत्तराखंड की जनता के विकास के लिए पुष्कर सिंह धामी को ही सही नेता के रूप में समझा हैं। इसलिए आज यानि बुधवार को उत्तराखंड में धामी को शपथ दिलाई गई और वह राज्य के 12 वें सीएम बन गए हैं ।जानकारी के मुताबिक धामी इस राज्य के लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हैं। दरअसल, इनके पद के लिए शपथ माननीए उत्तराखंड के राज्यपाल के लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह ने दिलाई हैं। यह खुशी से भरपूर पल धामी के लिए काफी अहम माने गए हैं। सीएम की शपथ ग्रहण का समारोह देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित किया गया था जिसमें देश के शीर्ष नेता जैसे- पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंंत्री अमित शाह, और भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा कई दिग्गज हस्तियां इस शुभ समारोह पर मौजूद थी  । 
Advertisement
पुष्कर सिंह धामी की नई टिम
उत्तराखंड की शपथ समारोह पुष्कर सिंह धामी के अलावा कई नेता भी शामिल थे यह वह नेता जो धामी  के साथ इस राज्य की विकास की गति को और तेज करेंगे। जिससे की उत्तराखंड का नाम विदेशों तक गुंजता रहें। इसलिए समारोह में सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, चंदन रामदास और सौरव बहुगुणा ने मंत्री पद की शपथ ली. 
उत्तराखंड में भाजपा के हाथ 47 सीट हाथ में आई है
 मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक  उत्तराखंड में हाल ही में संपन्न हुए विधान सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 70 में से 47 सीट पर जीत हासिल किया और दो-तिहाई से अधिक बहुमत के साथ लगातार दूसरी बार सत्ता में आई. भाजपा ने अपने गठन के बाद से राज्य में लगातार दूसरी बार सत्ता बरकरार रखने वाली एकमात्र पार्टी बनकर इतिहास रच दिया. चुनाव में भाजपा की जीत हुई लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सींह धामी खुद खटीमा से हार गए. वह दो बार खटीमा से विधायक रहे, लेकिन इस बार चुनाव हार गए. हालांकि इसके बावजूद बीजेपी ने उनपर भरोसा जताया और मुख्यमंत्री पद के लिए आगे किया. देहरादून में सोमवार को एक बैठक में भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में चुने जाने के बाद, मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार धामी ने राज्यपाल से मुलाकात की और राज्य में सरकार बनाने का आधिकारिक दावा पेश किया.
उत्तराखंड में पहली बार टूटा मिथक 
20 साल के इतिहास में पहली बार किसी राजनैतिक पार्टी ने उत्तराखंड में दोबारा सरकार बनाई है। 09  नवंबर 2000 को उत्तराखंड के  गठन के बाद भाजपा ने सरकार बनाई थी। लेकिन, 2002 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के हाथ उत्तराखंड की कमान आई थी। पांच साल के बाद 2007 भाजपा ने एक बार फिर उत्तराखंड में सरकार बनाई।  भाजपा से नाखुश जनता ने 2012 में फिर कांग्रेस का हाथ थामा था लेकिन, 2017 के चुनाव में भाजपा ने वापसी करते हुए उत्तराखंड में दोबारा सरकार बनाई। उत्तराखंड के इतिहास में सारे मिथक तोड़ते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में 2022 में भाजपा की उत्तराखंड में एक बार फिर सरकार बनी। 
Advertisement
Next Article