Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

उत्तराखंड : कैबिनेट के साथ धामी आज लेंगे CM पद की शपथ, PM मोदी और शाह समेत योगी रहेंगे मौजूद

पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगे। शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उपस्थित रहेंगे।

09:57 AM Mar 23, 2022 IST | Desk Team

पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगे। शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उपस्थित रहेंगे।

पुष्कर सिंह धामी आज उत्तराखंड के 12वें  मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगे। धामी के साथ उनकी कैबिनेट के मंत्री भी शपथ लेगी। शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उपस्थित रहेंगे। राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (रि.) पुष्कर सिंह धामी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। 
Advertisement
इस मेगा शपथ समारोह में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर समेत बीजेपी शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के आने की पूरी संभावना है। शपथ ग्रहण समारोह देहरादून के परेड ग्राउंड में होगा। 
हार के बाद भी BJP को धामी पर भरोसा
पुष्कर सिंह धामी इन चुनावों में खटीमा विधानसभा सीट से हार गए थे। बावजूद उन्हें प्रदेश की कमान सौंपी जा रही है, क्योंकि बीजेपी धामी की अगुवाई में विधानसभा चुनाव मैदान में उतरी थी। भले ही वह हार गए, लेकिन पार्टी को जीत हासिल हुई। मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने केवल छह महीने ही काम लेकिन चुनाव प्रचार में जबरदस्त भूमिका निभाकर वह जनता के दिल में एक अच्छे नेता की छवि बनाने में कामयाब रहे।
इन वादों को पूरा करना होगा चुनौतीपूर्ण
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के आखिरी दिन धामी ने समान नागरिक संहिता के लिए एक उच्चाधिकार समिति बनाने का वादा किया था। अब इस वादे को अमलीजामा पहनाने की जिम्मेदारी धामी के कंधों पर होगी। इसके साथ ही उन्होंने भू कानून, जनसंख्या नियंत्रण, किसानों के खाते में 12 हजार रुपये, गरीब घरों को साल में 3 सिलेंडर निशुल्क,  बीपीएल परिवार की महिलाओं को 2000 प्रतिमाह, गरीब बच्चों को 1 हज़ार प्रति माह देने जैसे कई वादे किये थे। 
Advertisement
Next Article