For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

'Pushpa 2' की Sreeleela 21 साल की उम्र में बनीं मां, अब तक क्यों नहीं रचाई शादी? जानें वजह

10:52 AM Dec 13, 2024 IST | Priya Mishra
 pushpa 2  की sreeleela 21 साल की उम्र में बनीं मां  अब तक क्यों नहीं रचाई शादी  जानें वजह

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 में श्रीलाला ने लोगों का ध्यान खींच लिया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि श्रीलीला दो बच्चों की मां हैं।

पुष्पा 2 रिलीज हुई है और इस फिल्म के एक हसीना ने महज 21 साल की उम्र में दो बच्चों को गोद लेकर सबको सदमे में ला दिया था। आज हम आपको इसी हसीना के बारे में बताने वाले हैं।

हम बात कर रहे हैं श्रीलीला की, जो पुष्पा 2 में अपने आइटम नंबर से पूरे देश में मशहूर हो गई हैं। गाने में श्रीलीला को काफी पसंद किया गया था।

सोशल मीडिया पर श्रीलीला से जुड़ी कई रोचक जानकारियां भरी पड़ी हैं। फैंस भी एक्ट्रेस के बारे में पढ़ना पसंद कर रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि श्रीलीला 21 साल की उम्र में दो बच्चों की मां बन गई थी।

एक बेहतरीन एक्ट्रेस और डांसर होने के साथ-साथ श्रीलीला एक खूबसूरत इंसान भी हैं। एक्ट्रेस ने लोगों की बातों को दरकिनार करते हुए महज 21 साल की उम्र में दो बच्चों की मां बन गई थी।

आपको जानकर हैरानी होगी कि श्रीलीला ने इतनी कम उम्र में दो बच्चों को गोद लिया था। जब श्रीलीला 2022 में अनाथालय गईं तो दो दिव्यांग बच्चों को देखकर एक्ट्रेस वहीं रुक गईं।

श्रीलीला ने इस अनाथालय से 10 महीने के गुरु और एक बच्ची शोभिता को गोद लिया। आज वो इन दोनों बच्चों की अकेले ही देखभाल कर रही हैं।

दो बच्चों की जिम्मेदारी के बीच 23 साल की श्रीलीला अपने करियर पर भी पूरा ध्यान दे रही हैं। एक्ट्रेस ने इतनी कम उम्र में करीब 10 फिल्मों में काम किया है।

इतना ही नहीं वो साउथ की टॉप आइटम गर्ल भी बन चुकी हैं। 23 साल की श्रीलीला अब सुपरस्टार बन चुकी हैं। एक्ट्रेस फिल्म पुष्पा 2 के गाने में नजर आईं।

इसके अलावा श्रीलीला ने कई गाने भी किए हैं। आपको बता दें कि श्रीलीला ने अभी तक शादी नहीं की है। एक्ट्रेस के अफेयर की खबरें सामने आती रहती हैं, लेकिन आज तक उनका नाम किसी के साथ कन्फर्म नहीं हुआ है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Priya Mishra

View all posts

Advertisement
×