Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

पुष्पा फेम अल्लू अर्जुन की बढ़ी मुश्किले, एक्टर के खिलाफ दर्ज हुई FIR, जानिए आखिर क्या है पूरा मामला?

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर अल्लू अर्जुन फिल्म पुष्पा से हिंदी सिनेमा मे भी अपनी ख़ास पहचान बना चुके है। इसी बीच अब सुपरस्टार को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है जो उनके चाहने वाले को परेशान कर देगी। अल्लू अर्जुन कानूनी पचड़ों में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। एक्टर के खिलाफ एक मामले में FIR दर्ज हो गयी है।

01:32 PM Jun 11, 2022 IST | Desk Team

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर अल्लू अर्जुन फिल्म पुष्पा से हिंदी सिनेमा मे भी अपनी ख़ास पहचान बना चुके है। इसी बीच अब सुपरस्टार को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है जो उनके चाहने वाले को परेशान कर देगी। अल्लू अर्जुन कानूनी पचड़ों में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। एक्टर के खिलाफ एक मामले में FIR दर्ज हो गयी है।

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर अल्लू अर्जुन फिल्म पुष्पा से हिंदी सिनेमा मे भी अपनी ख़ास पहचान बना चुके है। पुष्पा मे काम कर एक्टर ने देश के हर कोने को अपना बना लिया है। बच्चों से लेकर बुजुर्गो तक सभी ने इस फिल्म को पसंद किया जिसके बाद एक्टर की फिल्म सुपरहिट हो गयी। ऐसे में अल्लू अर्जुन को लगातार कई नए प्रोजेक्ट्स के ऑफर्स भी मिलते जा रहे हैं। इसी बीच अब सुपरस्टार को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है जो उनके चाहने वाले को परेशान कर देगी।  
Advertisement
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन कानूनी पचड़ों में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। एक्टर के खिलाफ एक मामले में FIR दर्ज हो गयी है। दरअसल, एक एजुकेशन इंस्टीट्यूट ने एक्टर पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अपनी ऐड में उनके बारे में भ्रामक प्रचार किया है। यानी ऐड में गलत जानकारी देने के आरोप में अल्लू अर्जुन के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।
दरअसल, एक्टर ने बीते 6 जून को IIT और NIT के रैंकर्स के बारे में जानकारी देते हुए एक एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन्स को प्रमोट किया था। अब इस पर सोशल वर्कर कोठा उपेंद्र रेड्डी ने आरोप लगाया है कि यह ऐड भ्रामक है और समाज को गलत जानकारी देता है। सामाजिक कार्यकर्ता ने अंबरपेट पुलिस के पास अल्लू अर्जुन के खिलाफ झूठी जानकारी देने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है और इस केस में कार्रवाई की भी मांग की है।
बता दे, यह पहली बार नहीं है जब एक्टर किसी ऐड को लेकर कंट्रोवर्सी में आये हों। इससे पहले अल्लू अर्जुन एक फूड डिलीवरी ऐप की मार्केटिंग के लिए आलोचनाओं का सामना कर चुके हैं। इतना ही नहीं उन्हें कई बार चेतावनी भी दी गई थी।
वर्कफ्रंट की बात करें तो साउथ सुपरस्टार आखिरी बार अपनी फिल्म पुष्पा द राइज में नजर आए थे। वहीं, उनकी अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो अल्लू अर्जुन जल्द ही इस फिल्म के दूसरे पार्ट पुष्पा: द रूल की शूटिंग शुरू करेंगे। इसके अलावा उनके पास वेणु श्रीराम के साथ आइकन और कोराटाला शिव, एआर मुरुगादॉस, बोयापति श्रीनु और प्रशांत नील के साथ एक-एक फिल्म है।
Advertisement
Next Article