Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

फिल्म पुष्पा में लाल चंदन की तस्करी करने वाले अल्लू अर्जुन रियल लाइफ में बने ग्रीन वॉरियर

फिल्म पुष्पा में लाल चंदन की तस्करी करने वाले अल्लू अर्जुन रियल लाइफ में एक ग्रीन वॉरियर हैं। वह खुद सक्रिय रुप से पर्यावरण को बढ़ावा देते है। उन्होंने अपने घर से लेकर ऑफिस तक सभी जगह पेड़-पौधे लगा रखे हैं। जिनकी ध्यान वह खासतौर पर खुद ही रखते है।

03:37 PM May 18, 2022 IST | Desk Team

फिल्म पुष्पा में लाल चंदन की तस्करी करने वाले अल्लू अर्जुन रियल लाइफ में एक ग्रीन वॉरियर हैं। वह खुद सक्रिय रुप से पर्यावरण को बढ़ावा देते है। उन्होंने अपने घर से लेकर ऑफिस तक सभी जगह पेड़-पौधे लगा रखे हैं। जिनकी ध्यान वह खासतौर पर खुद ही रखते है।

साउथ सिनेमा के फेमस एक्टर अल्लू अर्जुन अपनी इंडस्ट्री के सुपरस्टार माने जाते हैं। लोग स्क्रीन पर उन्हें हीरो के रूप में एक्शन करते देखना बेहद पसंद करते हैं। फिल्म पुष्पा द राइज की सफलता के बाद तो एक्टर की फैन फॉलोइंग में काफी ज्यादा इजाफा हो गया है अब ना केवल साउथ बल्कि देश और दुनिया में अर्जुन के फैंस मौजूद है। अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले अर्जुन इस बार किसी और किसी और बात को लेकर चर्चा में आ गए है।
Advertisement
बता दें कि फिल्म पुष्पा में लाल चंदन की तस्करी करने वाले अल्लू अर्जुन रियल लाइफ में एक ग्रीन वॉरियर हैं। वह खुद सक्रिय रुप से पर्यावरण को बढ़ावा देते है। उन्होंने अपने घर से लेकर ऑफिस तक सभी जगह पेड़-पौधे लगा रखे हैं। जिनकी ध्यान वह खासतौर पर खुद ही रखते है। पृथ्वी को एक बेहतर जगह बनाने के लिए वह लोगों को भी ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने की सलाह देते है।
इसके साथ ही अर्जुन पर्यावरण को लेकर लोगों में जागरुकता भी फैलाने का काम भी करते हैं। वह पेड़ों की कटाई और ग्लोबल वामिर्ंग जैसे अहम मुद्दों के बारे में काफी सोचते है। एक ग्रीन वॉरियर होने के नाते वह हर छोटे-बड़े मौकों पर अपनी फैमली और दोस्तो के अलावा अपने जान पहचान के लोगों को छोटे पौधे,बीज और गमले गिफ्ट में देना पसंद करते हैं।

इतना ही नहीं पिछले साल तो अभिनेता विश्व पर्यावरण दिवस के खास मौके पर दुनियाभर के अपने प्रशंसकों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए एक अभियान शुरू किया था। वह हर मौके पर खुद अपने घर या ऑफिस में तरह तरह के पौधे उगाते हैं।
बता दें कि सुकुमार द्वारा निर्देशित पुष्पा: द राइज 2021 की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई थी। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े और हिंदी बेल्ट में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया। वहीं एक्टर  अब पुष्पा: द राइज के सीक्वल में बिजी हैं। पुष्पा 2 की शूटिंग इसी साल जून या जुलाई महीनेे से शुरु होने वाली हैं।
Advertisement
Next Article