For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Putin China Visit: दो दिवसीय दौरे पर चीन पहुंचे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

07:02 AM May 16, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat
putin china visit  दो दिवसीय दौरे पर चीन पहुंचे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

Vladimir Putin China Visit: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज से दो दिवसीय चीन के दौरे पर है। व्लादिमीर पुतिन एक साल के भीतर दूसरी बार चीन का दौरा कर रहे है। पुतिन पांचवी बार राष्ट्रपति बनने के बाद यह उनकी पहली विदेश यात्रा है। इस मुलाकात में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और पुतिन के बीच कई व्यापक मुद्दों पर चर्चा होगी। दोनों बड़े देशों का विभिन्न लोकतंत्रों और नाटो के साथ विवाद बढ़ रहा है। दोनों ही अफ्रीका, पश्निम एशिया और दक्षिण अमेरिका में अपना प्रभाव स्थापित करना चाहते हैं। चीन ने रूस का समर्थन किया है कि पुतिन ने पश्निम देशों के उकसावे के कारण 2022 में यूक्रेन पर हमला किया था।

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने 14 मई को घोषणा की, राष्ट्रपति शी जिनपिंग के निमंत्रण पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 16 से 17 मई तक चीन की राजकीय यात्रा करेंगे। दोनों विश्व नेताओं के बीच ताजा बातचीत को अमेरिका के नेतृत्व वाली पश्निमी उदारवादी वैश्विक व्यवस्था के खिलाफ दो प्रमुख सहयोगियों के बीच एकता के प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। यूक्रेन और गाजा में चल रहे युद्ध, लाल सागर में हमले और इजरायल और ईरान के बीच तनाव के मद्देनजर यह बैठक महत्वूर्ण है।

एंटनी ब्लिंकन पहुंचे यूक्रेन

इस दौरान अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन 14 मई को यूक्रेन पहुंचे और उन्होंने कीव को आश्वस्त किया कि अमेरिका उसके साथ है। रूस की और से बढ़ते हमलों से बचाव के लिए यूक्रेन संघर्ष कर रहा है। इसी बीच यूक्रेन का सहयोगी अमेरिका ने एक बार फिर यूक्रेन के लिए राहत पैकेज की घोषणा की है। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने दो बिलियन अमेरिकी डॉलर का हथियार पैकेज यूक्रेन को दिया है। अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि फरवरी 2022 में रूस द्वारा यूक्रेन पर हमला करने के बाद से एंटनी ब्लिंकन की यह चौथी यात्रा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
×