Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

पुतिन ने ट्रंप को दी बधाई, कहा रूस -यूक्रेन युद्ध पर उनसे बातचीत को तैयार

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत के दो दिन बाद रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने उन्हें बधाई दी है।

06:48 AM Nov 08, 2024 IST | Ayush Mishra

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत के दो दिन बाद रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने उन्हें बधाई दी है।

दो दिन बाद रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने दी बधाई

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत के दो दिन बाद रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने बधाई दी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़ पुतिन ने कहा, “ मैं उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में उनकी जीत पर बधाई देना चाहूँगा। हम ऐसे व्यक्ति के साथ काम करेंगे जिस पर अमेरिकी लोगों का भरोसा है।” पुतिन ने आगे कहा कि ट्रंप साहसी व्यक्ति हैं और उन्हें उनके पहले कार्यकाल में हर तरफ़ से परेशान किया गया था। पुतिन ने राष्ट्रपति ट्रंप पर हुए हमले का भी ज़िक्र किया।

पुतिन ने कहा उनसे बात करने को तैयार

डोनॉल्ड ट्रंप ने अपने चुनावी प्रचार के दौरान यूक्रेन युद्ध को ख़त्म करने का वादा किया था। इस मुद्दे पर पुतिन ने कहा कि उनकी बात का ध्यान दिया जाना चाहिए, मैं उनसे बात करने को तैयार हूँ। इससे पहले ट्रंप ने भी एक इंटरव्यू में कहा था कि वे पुतिन से बात करेंगे।पुतिन ने कहा कि, आगे क्या होगा यह मैं नहीं जानता। यह ट्रंप का आख़िरी कार्यकाल होगा इसमें वे क्या करने वाले हैं यह उनका मामला है।

अमेरिका हमारे खिलाफ है

इससे पहले रूसी सरकार के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने 6 नवंबर को कहा था कि, अमेरिका हमारे खिलाफ है और वो यूक्रेन की मदद करता है। उन्होंने आगे कहा ही अमेरिका अपनी इस नीति को बदल सकता है, लेकिन वो बदलेगा या नहीं ये हम ट्रंप की शपथ के बाद देखेंगे।

आपको बता दे की अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप ने कमला हैरिस को हराकर जीत दर्ज की। उसके बाद से ही ट्रंप को दुनियाभर के नेताओं बधाई दिया, लेकिन पुतिन ने उन्हें बधाई नहीं दिया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article