W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

रूस में 'Ministry Of Sex' की स्थापना पर विचार कर रहे हैं पुतिन, जानें इसके पीछे की वजह

रूस में प्रजनन दर लगातार गिरती जा रही है, जिसको बढ़ाने के लिए पुतिन सरकार तरह तरह के विकल्प तलाश रही है। ऐसी बीच रूस ने सेक्स मिनिस्ट्री बनाने का निर्णय लिया है।

02:55 AM Nov 16, 2024 IST | Rahul Kumar

रूस में प्रजनन दर लगातार गिरती जा रही है, जिसको बढ़ाने के लिए पुतिन सरकार तरह तरह के विकल्प तलाश रही है। ऐसी बीच रूस ने सेक्स मिनिस्ट्री बनाने का निर्णय लिया है।

रूस में  ministry of sex  की स्थापना पर विचार कर रहे हैं पुतिन  जानें इसके पीछे की वजह
Advertisement

लगातर तीन सालो से युद्ध की मार झेल रहा रूस अपने घटते जन्मदर के कारण चिंता में है, रूस में जनसंख्या को नियंत्रित करने लिए पुतिन सरकार ने सेक्स मंत्रालय बनाने का निर्णय लिया है। रुसी सांसद, फैमिली प्रोटेक्शन, पाटर्निटी, मैटरनिटी, चाइल्डहुड कमेटी की अध्यक्ष नीना ओस्तानिना (68) इस मंत्रालय की मांग करने वाली याचिका की समीक्षा कर रही हैं।

रूस सरकार अपने नागरिकों को शादी के बाद दम्पति को होटल में ठहरने के लिए आर्थिक मदद भी कर रही है, जिसमे सरकार उन्हें 26,300 रूबल (लगभग £208) सहयोग राशि देगी।खाबरोवस्क में 18 से 23 वर्ष की आयु की छात्राएं बच्चे पैदा करने पर £900 प्राप्त कर सकती हैं, जबकि चेल्याबिंस्क में पहले बच्चे के जन्म पर £8,500 इनाम दिया जा रहा है।

रूस में प्रजनन दर प्रति महिला लगभग 1.5 बच्चे है, जिसे स्थिर बनाये रखने के लिए आवश्यक दर 2.1 काफी नीचे है, इसके अलावा रूस यूक्रेन युद्ध के कारण भी लगभग दस लाख युवा रूस छोड़कर जा चुके है। रूस की जन्म दर 1999 के बाद से अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है, जून में जीवित जन्मों की संख्या एक लाख से नीचे गिर गई है। इस भारी गिरावट ने रूस में गंभीर जनसंख्या गिरावट के बारे में चिंताएं बढ़ा दी हैं।

जनवरी और जून 2024 के बीच पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 16,000 कम बच्चे पैदा हुए हैं। जनसंख्या में 18 प्रतिशत की वृद्धि से यह गिरावट और भी बढ़ जाएगी और 2024 में पिछले वर्ष की तुलना में 49000 अधिक मौतें होने से चिंता काफी बढ़ सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी Subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Kumar

View all posts

Advertisement
×