23 साल में शादी 60 में तलाक, दो-दो बेटियां...एक नहीं कई लड़कियों के क्रश; कुछ ऐसी है प्रेसिडेंट पुतिन की लव लाइफ
Putin Secret Love Life: रूसी प्रेसिडेंट व्लादिमीर पुतिन दो दिन के लिए भारत दौरे पर आज गुरूवार शाम 6 बजे आ रहे हैं। उनके साथ करीब 100 लोगों की टीम है, लेकिन इसमें परिवार का एक भी मेंबर शामिल नहीं है। 2012 में पुतिन आखिरी बार अपनी पत्नी के साथ नजर आए थे। इसके बाद विदेश क्या कहीं भी पुतिन का परिवार नजर नहीं आया। पुतिन का जन्म विश्व युद्ध द्वितीय के दौरान 7 अक्टूबर 1952 को हुआ, उनके पिता का नाम व्लादिमीर स्पिरिडोनोविच और मां का नाम मारिया इवानोव्ना पुतिन था। पुतिन का बचपन बेहद संघर्षपूर्ण रहा है। पुतिन अपने माता-पिता की इकलौते जिंदा संतान हैं।
Putin Love Story: 23 साल में ल्यूडमिला संग रचाई शादी
बता दें कि पुतिन जब 23 साल के थे तो उन्होंने रूस की ख़ुफ़िया एजेंसी KGB ज्वाइन कर ली। इसी दौरान उनके दोस्तों ने पुतिन को एक मूवी शो के बीच एयरहोस्टेस ल्यूडमिला ओचेरत्नया से मिलवाया। पुतिन को ल्यूडमिला बेहद पसंद आईं और दोनों खूब मिलने जुलने लगें। साल 1983 में पुतिन और ल्यूडमिला ने शादी कर ली।
1990 में राजनीतिक करियर की शुरुआत
हालांकि, ख़ुफ़िया एजेंसी KGB के काम से पुतिन को जर्मनी शिफ्ट होना पड़ा। ल्यूडमिला भी अपने पति पुतिन के साथ जर्मनी चली गईं. 1990 में पुतिन वापस रूस लौटे। 1996 में उन्होंने राजनीति ज्वाइन की और 1999 में पहली बार उन्होंने रूस के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। फिर साल 2000 में पुतिन रूस के राष्ट्रपति चुने गए।
Putin Secret Love Life: पुतिन की पत्नी ल्यूडमिला ने बताई सच्चाई
पुतिन की बायोग्राफी लिखने वाली नताल्या उनकी पत्नी ल्यूडमिला से मिली थीं. इस मुलाकात के बारे में वो बताती हैं। ल्यूडमिला ने उस समय कहा था,'कुछ औरतें ऐसी होती हैं जिनकी मर्द तारीफ़ करते हैं। मुझे लगता है मैं उस तरह की औरत नहीं हूं। वे मुझे अपनी बाहों में नहीं लेंगे।" बता दें कि पुतिन के पहले कार्यकाल के दौरान ल्यूडमिला सभी विदेश यात्राओं में उनके साथ दिखीं,लेकिन दूसरे कार्यकाल में पुतिन हमेशा अकेले ही दिखें। इस दौरान उनके दूसरी लड़कियों संग अफेयर की चर्चाएं खूब हुई, लेकिन वो खुद इसे खरिज करते रहे।
Putin Secret Relationship: 2013 में ल्यूडमिला से हुए अलग
हालांकि ,साल 2013 में पुतिन और ल्यूडमिला कि दूरियां दुनियां के सामने आ गई। उस समय पुतिन 60 साल के थे। उन्होंने खुद बताया कि वो और ल्यूडमिला अलग हो गए हैं। शादी के दो साल बाद पुतिन की बेटी हुई जिसका नाम उन्होंने मारिया वारोत्सवा रखा और साल 1986 में उनकी दूसरी बेटी का जन्म हुआ जिसका नाम उन्होंने कैटरीना तिखोनोवा रखा। पुतिन अपनी दोनों बेटियों का नाम अपनी मां के नाम पर रखें हैं।
Putin Girlfriends Controversy: तलाख के बाद इन महिलाओं ने दिल में बनाई जगह
कुछ रिपोर्ट्स का दावा है कि पुतिन और ल्यूडमिला के तलाख के बाद पुतिन के कई लड़कियों संग अफेयर रहे हैं। पुतिन के दिल में अलीशा खारचेवा, एलीना काबाएवा, कात्या मिजुलिना, स्वेतलाना क्रिवोनोगिख, एना चैपमैन, पामेला एंडरसन, विक्टोरिया लोप्प्रेवा, ल्यूडमिला श्रेबनेवा समेत कई महिलाओं ने जगह बनाई।