W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

तोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर लौटी पीवी सिंधू का हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से हुआ स्वागत

ओलंपिक खेलों में दो पदक जीतने वाली इकलौती भारतीय महिला खिलाड़ी पीवी सिंधू का मंगलवार को तोक्यो खेलों में बैडमिंटन में कांस्य पदक जीतने के बाद देश लौटने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

06:13 PM Aug 03, 2021 IST | Ujjwal Jain

ओलंपिक खेलों में दो पदक जीतने वाली इकलौती भारतीय महिला खिलाड़ी पीवी सिंधू का मंगलवार को तोक्यो खेलों में बैडमिंटन में कांस्य पदक जीतने के बाद देश लौटने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

तोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर लौटी पीवी सिंधू का हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से हुआ स्वागत
Advertisement
ओलंपिक खेलों में दो पदक जीतने वाली इकलौती भारतीय महिला खिलाड़ी पीवी सिंधू का मंगलवार को तोक्यो खेलों में बैडमिंटन में कांस्य पदक जीतने के बाद देश लौटने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मौजूदा विश्व चैंपियन सिंधू ने पांच साल पहले रियो ओलंपिक में रजत पदक हासिल किया था।
Advertisement
तोक्यो से जब वह यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल पर पहुंची तो हवाई अड्डे के कर्मचारियों ने ताली बजाकर उनका स्वागत किया। वह बाहर निकलते सुरक्षाकर्मियों से घिरी हुई थी और उन्होंने चेहरे पर मास्क लगाया था। भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) के महासचिव अजय सिंघानिया और भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के अधिकारियों ने इस स्टार भारतीय शटलर का स्वागत किया।
Advertisement
सिंधु और उनके कोरियाई कोच पार्क ताए-संग को भी सिंघानिया ने हवाई अड्डे पर सम्मानित किया। सिंधू ने कहा, ‘‘ मैं बहुत खुश और उत्साहित हूं, निश्चित रूप से सभी ने मुझे बधाई दी है। मुझे समर्थन और प्रोत्साहित करने के लिए मैं बीएआई और सभी के प्रति आभार प्रकट करती हूं। यह एक रोमांचक दिन और खुशी का क्षण है।’’
Advertisement
रविवार को कांस्य पदक जीतकर सिंधु दो ओलंपिक पदक जीतने वाली देश की दूसरी भारतीय और पहली महिला खिलाड़ी बनी थी। हैदराबाद की इस 26 वर्षीय खिलाड़ी ने कांस्य पदक के प्ले-ऑफ में चीन की ही बिंग जिओ को हराया था।
Author Image

Ujjwal Jain

View all posts

Advertisement
Advertisement
×