ये शख्स बिस्तर पर आराम से सो रहा था, तभी छत से गिर गया अजगर, जानें पूरा माजरा
ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड का मामला सामने आया है। जहां पर एक शख्स अपने बेड पर आराम से सो रहा था तभी उसने देखा कि एक अजगर छत पर लटका हुआ है।
11:01 AM Aug 20, 2019 IST | Desk Team
ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड का मामला सामने आया है। जहां पर एक शख्स अपने बेड पर आराम से सो रहा था तभी उसने देखा कि एक अजगर छत पर लटका हुआ है। उस अजगर को देखकर उस शख्स की जान तो हल्क में ही अटक गई।
Advertisement
आमतौर पर जब भी हम अपने आस-पास सांप को देखते हैं तो हम सब बहुत डर जाते हैं। हालांकि इस शख्स के सिर के ऊपर पर तो अजगर लटक रहा था। अजगर से बचने के लिए वह शख्स जैसे ही बिस्तर से भागा वह अजगर बिस्तर पर आकर गिर गया।
शख्स वहां से जैसे-तैसे करके भाग गया लेकिन वो अजगर तो बिस्तर पर आराम से बैठा दिखाई दिया। ऐसे बैठ कर आराम फरमा रहा था जैसे उसका ही बैड हो। इस अजगर की तस्वीरें को फेसबुक पर सनसाइन कोस्ट स्नेक कैचर के यूजर ने पोसट की हैं और पूरे मामले के बारे भी बताया।
इस पोस्ट में यूजर ने बताया है कि अनहोनी किसी के साथ भी कभी भी हो सकती है। इस पोस्ट में यूजर ने लिखा कि, अपने बिस्तर पर जब एक आदमी आराम से सो रहा था तभी उसने देखा कि छत पर बने रोशनदान पर एक सांप लटका हुआ है।
उससे पहले यह शख्स कुछ समझ पाता सांप तब तक बिस्तर पर गिर चुका था और वह बहुत ज्यादा डर गया था। वन्य जीव विशेषज्ञों को घर से अजगर को निकालने के लिए बुलाया गया था उसके बाद उन्होंने वहां से अजगर को सुरक्षित बाहर निकाल दिया। उस शख्स ने राहत की सांस तब ली जब उसके घर से वह अजगर बाहर निकल गया।
Advertisement