Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Queen Elizabeth II death : मुख्यमंत्री स्टालिन ने एलिजाबेथ के निधन पर जताया शोक

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने शुक्रवार को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें उनकी गरिमा, सार्वजनिक जीवन में शालीनता और अटूट प्रतिबद्धता के लिए लंबे समय तक याद किया जाएगा।

03:47 PM Sep 09, 2022 IST | Desk Team

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने शुक्रवार को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें उनकी गरिमा, सार्वजनिक जीवन में शालीनता और अटूट प्रतिबद्धता के लिए लंबे समय तक याद किया जाएगा।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने शुक्रवार
को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें
उनकी गरिमा, सार्वजनिक जीवन में शालीनता और अटूट प्रतिबद्धता के लिए लंबे
समय तक याद किया जाएगा।उन्होंने कहा, ब्रिटेन में सबसे लंबे समय तक शासन
करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन से बहुत दुख हुआ।
Advertisement
मुख्यमंत्री
ने अपने ट्वीट में कहा, ”सात दशकों तक 15 प्रधानमंत्रियों और आधुनिक
इतिहास की कई प्रमुख घटनाओं को देखने के बाद, एलिजाबेथ द्वितीय के युग का
अंत हो गया।”स्टालिन ने महारानी की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए कहा,
”महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को उनकी गरिमा, सार्वजनिक जीवन में शालीनता और
अटूट प्रतिबद्धता के लिए लंबे समय तक याद किया जाएगा।”उन्होंने शाही
परिवार, ब्रिटेन के लोगों समेत दुनिया भर में उनके निधन से दुखी लोगों के
प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का बृहस्पतिवार को
स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कैसल में 96 साल की उम्र में निधन हो गया था।

Advertisement
Next Article