Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Queen Elizabeth II: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महारानी एलिजाबेथ II के अंतिम संस्कार में होंगी शामिल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने और भारत सरकार की ओर से संवेदना जताने के लिए 17 से 19 सितंबर तक लंदन की यात्रा करेंगी।

04:09 PM Sep 14, 2022 IST | Desk Team

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने और भारत सरकार की ओर से संवेदना जताने के लिए 17 से 19 सितंबर तक लंदन की यात्रा करेंगी।

ब्रिटेन की महारामी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 वर्ष की उम्र की मौत हो जाने के बाद विश्व में शोक की लहर उत्पन्न हो गई। हालांकि, 19 सितंबर को महारामी का अंतिम संस्कार होगा। इस दिन ब्रिटेन में राष्ट्रीय शोक बनाया जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महारामी के अंतिम संस्कार में शामिल होगी। बताया जा रहा कि मुर्मू 17 से 19 सितंबर तक ब्रिटेन के दौरे पर रहेंगी। इस बात की जानकारी विदेश मंत्रालय ने औपचारिक तौर से स्पष्ट किया हैं। 
Advertisement
महारानी के निधन पर पीएम समेत इन्होने जताया था शोक
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का आठ सितंबर को निधन हो गया था। राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महारानी के निधन पर शोक जताया है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर 12 सितंबर को यहां ब्रिटिश उच्चायोग गए और भारत की ओर से संवेदना जताई। महारानी के निधन पर भारत ने रविवार को एक दिन का राष्ट्रीय शोक भी घोषित किया था।
19 सितंबर को किया जाएगा महारानी का अंतिम संस्कार
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के 70 साल के शासनकाल में, भारत और ब्रिटेन के संबंध काफी विकसित और प्रगाढ़ हुए हैं। राष्ट्रमंडल के प्रमुख के रूप में उन्होंने दुनिया भर के लाखों लोगों के कल्याण के लिए अहम भूमिका निभाई। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 वर्ष की आयु में आठ सितंबर को निधन हो गया था। उनका 19 सितंबर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Advertisement
Next Article